रेखा गुप्ता को भाजपा विधायक दल की नेत्री चुने जाने पर बिहार के राजस्व मंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डॉ दिलीप जायसवाल ने दी बधाई

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article
डॉ दिलीप जायसवाल, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

रेखा गुप्ता को भाजपा विधायक दल की नेत्री चुने जाने पर बिहार के राजस्व मंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डॉ दिलीप जायसवाल ने दी बधाई

देश के वैश्य समाज को गर्व, रेखा गुप्ता को दिल्ली का मुख्य मंत्री बनने पर – डॉ अरविन्द वर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष

बिहार की मधुबनी पेंटिंग की साड़ी पहन रेखा गुप्ता ने उप राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा कर बिहार का मन बढ़ाया – इन्दु प्रभा, वरिष्ठ पत्रकार

ANA/Manoj Gupta

दिल्ली । दिल्ली भाजपा दल की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जो शालीमार बाग विधान सभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक हैं वैश्य समाज की बेटी रेखा गुप्ता को दिल्ली भाजपा विधायक दल की नेत्री चुने जाने पर बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डॉ दिलीप जायसवाल एवं राष्ट्रीय बुद्धिजीवी वैश्य महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरविन्द वर्मा

डॉ अरविन्द वर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय बुद्धिजीवी वैश्य महासंघ

ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा मुझे विश्वास है कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली उन्नति और प्रगति की ओर अग्रसर होगी। दूसरी तरफ़ डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा रेखा गुप्ता ने पूरे देश की महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए जागृत करने का कार्य किया। वे दक्षिण दिल्ली नगर निगम की मेयर भी रह चुकी हैं। इनकी शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट प्रोफेशनल है। रेखा गुप्ता के मुख्य मंत्री जैसे खिताब मिलने से देश के वैश्य समाज को काफ़ी गर्व हो रहा है। डॉ अरविन्द वर्मा ने रेखा गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने की कामना भी की। आगे डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा दिल्ली में नेतृत्व, परिधान में बिहार का गौरव भी बढ़ा। नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मधुबनी पेंटिंग की साड़ी में उप राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। यह केवल परिधान नहीं, बिहार और पूर्वांचल की संस्कृति, कला और सम्मान की पहचान है, जो देश में अपनी चमक बिखेर रही है। वरिष्ठ महिला पत्रकार इन्दु प्रभा ने कहा बिहार के मधुबनी पेंटिंग की साड़ी पहन रेखा गुप्ता ने दिल्ली की उप राज्यपाल से मिल सरकार बनाने का दावा पेश कर बिहार का मान बढ़ाया इसके लिए उन्हें बिहार वासियों की तरफ़ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129