डॉ दिलीप जायसवाल की हुई पुनः प्रदेश अध्यक्ष पद पर ताजपोशी, बधाईयों का लगा तांता

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

डॉ दिलीप जायसवाल की हुई पुनः प्रदेश अध्यक्ष पद पर ताजपोशी, बधाईयों का लगा तांता

संगठन की सेवा ही हमारा दायित्व – डॉ दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

जनसंघ से लेकर भाजपा तक के सफरनामे से संबंधित लघु वीडियो का हुआ प्रदर्शन

ANA/Arvind Verma

पटना। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अवसर पर बापू सभागार में हजारों हजार भाजपाइयों ने अपने अपने हाथ उठाकर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए डॉ दिलीप जायसवाल का समर्थन किया। तदोपरांत हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी मनोहर लाल खट्टर ने पुनः बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर डॉ दिलीप जायसवाल के निर्वाचन की घोषणा किए और नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बापू सभागार में जनसंघ से लेकर भाजपा तक की सफरनामे की विस्तृत जानकारी लघु वीडियो फ़िल्म प्रदर्शित कर दी गई। भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को बधाई देने वालों का तांता लग गया। बिहार ही नहीं देश के विभिन्न राज्यों से डॉ दिलीप जायसवाल को निरंतर बधाईयां मिल रही है। सूबे के विभिन्न जिले से पधारे भाजपाइयों ने विशेष वार्ता के दौरान इस मीडिया से कहा इस संगठन पर्व पर मिले नए अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में पुनः एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी। डॉ दिलीप जायसवाल को बधाई देने वालों में प्रमुख थे बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय सिंहा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सह सांसद डॉ संजय जायसवाल, विधायक पवन जायसवाल, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े तथा सह प्रभारी दीपक प्रकाश आदि। नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने एक विशेष भेंट में इस मीडिया से कहा हम शुक्रगुजार हैं अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं का जिसके बदौलत हम आने वाले विधान सभा चुनाव में 225 सीट जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पूरा देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे की ओर बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा। आगे डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा संगठन की सेवा ही हमारा दायित्व है। संगठन में अनुशासित सिपाही की बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, जिसे आगे भी बरकरार रखना है। आगे उन्होंने कहा हमारी जिम्मेवारी है कि हमलोग आम जनता के हितार्थ जनोपयोगी कार्य करते रहें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129