भारत की अर्थ व्यवस्था में जूट उद्योग का महत्वपूर्ण योगदान – डॉ दिलीप जायसवाल, पूर्व राजस्व मंत्री, बिहार सरकार

Listen to this article

भारत की अर्थ व्यवस्था में जूट उद्योग का महत्वपूर्ण योगदान – डॉ दिलीप जायसवाल, पूर्व राजस्व मंत्री, बिहार सरकार

राष्ट्रीय जूट नीति पर केन्द्र सरकार कर रही पहल – गिरिराज सिंह, केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार

ANA/S.K.Verma

कोलकाता। जूट बेलर्स एसोसिएशन के नवीनतम जूट हॉल का विधिवत उद्घाटन भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार के पूर्व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल की मौजूदगी में किया। अपने संबोधन में डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा भारत की अर्थ व्यवस्था में जूट उद्योग का महत्वपूर्ण योगदान है। केंद्र सरकार जूट उद्योग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर उत्कृष्ट नीतियों का निर्माण कर रही है। आगे डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा जूट उद्योग प्रत्यक्ष तौर पर लाखों लोगों को रोजगार प्रदान कर रहा है। डॉ जायसवाल ने कहा जूट एक पर्यावरण अनुकूल उत्पाद है इसलिए दुनिया भर में इसकी मांग बढ़ रही है। जूट बेलर्स एसोसिएशन के चेयरमैन मदन गोपाल माहेश्वरी एवं उनके अन्य सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल का भव्य स्वागत किया। उक्त अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा देश के कुल जूट उत्पादन में बंगाल का योगदान लगभग 70 प्रतिशत है। शेष 30 प्रतिशत में अन्य राज्य शामिल हैं। देश में कुल 94 जूट मिलें हैं, जिनमें अकेले 70 बंगाल में हैं। बंगाल में 40 लाख जूट किसान और चार लाख श्रमिक इस उद्योग पर निर्भर हैं। आगे मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा केन्द्र सरकार जूट उद्योग के विकास और संवर्धन के लिए राष्ट्रीय जूट नीति जैसी पहल कर रही है।

आई ग्लैम मिसेज इंडिया यूनिवर्स दीपिका सहनी “वैशाली इलेक्ट्रॉनिक” अख़बार का मुआयना करती हुई …

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000