बिहार के विभिन्न ज़िलों में 36 नए अनुमंडल पदाधिकारियों की हुई पदस्थापना

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

बिहार के विभिन्न ज़िलों में 36 नए अनुमंडल पदाधिकारियों की हुई पदस्थापना

बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन
डॉ अरविन्द वर्मा ने सभी नए एसडीओ को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

ANA/S.K.Verma

पटना। बिहार के 38 ज़िले में 36 नए नए अनुमंडल पदाधिकारियों की पदस्थापना की गई। चुनावी वर्ष के लिए हर दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है ये तबादला सूची। अब नए अनुमंडल पदाधिकारी ही आने वाले विधान सभा चुनाव में अपनी सहभागिता देंगे। जिन 36 नए अनुमंडल पदाधिकारियों को पदस्थापित किया गया है उनमें अविनाश कुमार (बक्सर), केशव आनंद (गया), स्वतंत्र कुमार सुमन (नवादा), अनिल कुमार (गोपालगंज), विकास कुमार (बेतिया), मनीष कुमार झा (बेनीपुर), चंदन कुमार झा (मधुबनी), अनीश कुमार (फुलपरास), किशन कुमार (दलसिंहसराय), श्रीयांश तिवारी (सहरसा), आलोक राय (सिमरी बख्तियारपुर), धीरज कुमार सिंहा (निर्मली), अभिषेक रंजन (वायसी), अनुपम (धमदाहा), त्रिलोकीनाथ सिंह (मनिहारी), विकास कुमार (भागलपुर), सौरभ कुमार (जमुई), धनंजय कुमार (खगड़िया), सुश्री तर निजा (बलिया), पंकज कुमार घोष (उदाकिशनगंज), प्रभाकर कुमार (लखीसराय), प्रभात कुमार (विक्रमगंज), चंदन कुमार (बाढ़), अमित कुमार पटेल (हिलसा), नीलेश कुमार (डिहरि ऑन सोन), मनीष कुमार (शेरघाटी), मनीष कुमार (रक्सौल), संदीप कुमार (रोसड़ा), रंजीत कुमार रंजन (फारबिसगंज), प्रमोद कुमार (बनमनखी), शारंग पाणी पांडेय (बेनीपट्टी), राजकुमार (बांका), अभिषेक कुमार (त्रिवेणीगंज), कुमार अभिषेक (मुंगेर), गौरव कुमार (पुपरी) तथा अभिषेक कुमार (मसौढ़ी)। बिहार सरकार के सामान्य प्रशाखा ने अधिसूचना सरकार के अवर सचिव विनोद कुमार सिंह ने बिहार राज्यपाल के आदेश से 20 मई को अपने ज्ञापांक 8876 द्वारा जारी किया और एतद संबंधी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है।

डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन, बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया

दूसरी तरफ, बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने बिहार के सभी 36 नए अनुमंडल पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार की आम जनता आपसे आशा करती है कि आने वाले विधान सभा चुनाव में निर्भीक और निष्पक्ष होकर क्षेत्रों में कार्यों को अंजाम देकर पुण्य के भागी बनेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129