डिप्टी सेक्रेटरी कोटि के अमित अनुराग, बी ए एस नवादा अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में देंगे सेवा, कुल 17 नए अनुमंडल पदाधिकारियों की हुई पदस्थापना

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article
अमित अनुराग, बी ए एस के संग डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया

डिप्टी सेक्रेटरी कोटि के अमित अनुराग, बी ए एस नवादा अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में देंगे सेवा, कुल 17 नए अनुमंडल पदाधिकारियों की हुई पदस्थापना

बिहार के नए 17 अनुमंडल पदाधिकारियों को बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

ANA/Indu Prabha

खगड़िया। बिहार प्रशासनिक सेवा के मूल कोटि के डिप्टी सेक्रेटरी एवं समकक्ष स्तर तथा संयुक्त सचिव एवं समकक्ष स्तर के पदाधिकारियों में कुल 19 को विभिन्न ज़िलों में पदस्थापित किया गया जिनमें 17 अनुमंडल पदाधिकारी, 01 नगर आयुक्तों तथा 01 डीडीसी का पद शामिल है। नव पदस्थापित 17 अनुमंडल पदाधिकारियों में खगड़िया के तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग को नवादा का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया। इसके अलावा शेष नए अनुमंडल पदाधिकारियों में आशीष नारायण (राजगीर), कृष्ण कुमार (पीरो), अनिल कुमार (बेगुसराय), निधि राज (मढ़ौरा), आशुतोष गुप्ता (सिवान), वंदना सिंहा (बेलसंड), आनंद कुमार (सीतामढ़ी), शशांक राज (विरौल), अनिता सिंहा (महराजगंज), दीपक कुमार (जय नगर), प्रवीण कुंदन (टेकारी), अमित कुमार (भभुआ), अमित राजन (दाउदनगर) तथा स्निग्धा नेहा (सोनपुर)। बेगुसराय के डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर को बेगुसराय में ही नगर आयुक्त के रूप में पदस्थापित किया गया है जबकि डॉ प्रदीप कुमार को पूर्वी

आई ग्लैम मिसेज इंडिया यूनिवर्स दीपिका सहनी “वैशाली इलेक्ट्रॉनिक” अख़बार का मुआयना करती हुई …

चंपारण मोतिहारी का डीडीसी बनाया गया। इससे संबंधित अधिसूचना बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सरकार के अवर सचिव विनोद कुमार सिंह ने ज्ञापांक 9185 दिनांक 22 मई को अपने हस्ताक्षर से बिहार राज्यपाल के आदेश से जारी किया। इस निर्देश के साथ कि सभी स्थानांतरित पदाधिकारी पारगमण काल का उपयोग किए बिना अपने नव पदस्थापन वाले पद पर अविलंब योगदान/

डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया

प्रभार ग्रहण करेंगे। दूसरी तरफ, बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने बिहार के सभी 17 नए एसडीओ को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा आने वाले विधान सभा चुनाव में निर्भीक होकर निष्पक्ष चुनाव कराने में महती भूमिका का निर्वाह करेंगे ताकि बिहार का चौमुखी विकास हो सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129