नरेंद्र मोदी जी के खंड काल में हर योजना का केंद्र बिंदु है “गरीब” – अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री

Listen to this article

नरेंद्र मोदी जी के खंड काल में हर योजना का केंद्र बिंदु है “गरीब” – अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री

केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने अंग वस्त्र पहना कर किया स्वागत

केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी जी के 11 वर्षों में हुए विकास की गाथा सुनाई

ANA/Arvind Verma

पटना। केंद्रीय विधि, न्याय एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल के बिहार आगमन पर बिहार प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने केंद्रीय मंत्री को अंग वस्त्र पहना कर स्नेहिल स्वागत किया। केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा नरेंद्र मोदी के ग्यारह साल में देश में बेमिशाल विकास हुआ। कई योजनाओं की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा मोदी सरकार की सारी योजनाओं का केंद्र बिंदु है – गरीब। मोदी जी के खंड काल में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। इनके राज में कार्यों का स्पीड बढ़ा और कर्मियों का सैलरी भी बढ़ा। अब गरीब भी हवाई जहाज की यात्राएं आसानी से कर रहे हैं। पहले भी योजनाओं का शिलान्यास होता था पर शिलान्यास के दस वर्षों बाद उद्घाटन होता था। मगर मोदी जी के खंड काल में शिलान्यास भी होता है और उद्घाटन भी तेजी से समय पर होता है। अब तो जीएसटी काउंसिल पर देश के सभी राज्यों के वित्त मंत्री एकसाथ बैठकर विचार विमर्श के उपरांत ही कोई निर्णय लेते हैं। मोदी जी के ही खंड काल में योजना आयोग को खत्म कर नीति आयोग बना, जिसमें 100 से अधिक नीतियां हर सेक्टर में बनाई गई है। नारी शक्ति में ताकत बढ़ी है। मोदी जी के खंड काल में इकोनॉमी के क्षेत्र में भारत की अर्थ व्यवस्था चौथे स्थान पर पहुंच गई। आगे केंद्रीय मंत्री ने कहा मोदी सरकार सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण के लिए ही कार्य कर रही है। मोदी सरकार की हर योजना का केंद्र बिंदु है “गरीब”। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल भी मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000