अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व) महासभा की प्रथम राष्ट्रीय उच्चाधिकार समिति बैठक 22 जून को, जुटेंगे देश के दिग्गज नेतागण

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व) महासभा की प्रथम राष्ट्रीय उच्चाधिकार समिति बैठक 22 जून को, जुटेंगे देश के दिग्गज नेतागण

कार्यक्रम का आयोजन होगा नमस्ते भारत बैंकेट हॉल, कटिहार में

ANA/Arvind Verma

कटिहार। अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व) महासभा सत्र 2025-28 की प्रथम उच्चाधिकार समिति की प्रस्तावित बैठक दिनांक 22 जून को नमस्ते भारत बैंक्वेट, बिनोदपुर, कटिहार में निर्धारित है। इस बैठक की सफलता हेतु जायसवाल समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों की तैयारी समिति की बैठक स्वगताध्यक्ष श्री अशोक कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए और निर्णय लिया कि कटिहार में पहली बार आयोजित होने वाली इस बैठक को ऐतिहासिक बनाना है। इसके लिए किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने देंगे। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तारकिशोर प्रसाद ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि उच्चाधिकार समिति के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होने से जायसवाल समाज में नई ऊर्जा का संचार होगा और विभिन्न उपवर्गों तथा गुटों में समाज एकजुट होकर अपनी शक्ति को दर्शाएगा। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार

आई ग्लैम मिसेज इंडिया यूनिवर्स दीपिका सहनी “वैशाली इलेक्ट्रॉनिक” अख़बार का मुआयना करती हुई …

चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में अम्बाजोगाई, महाराष्ट्र से राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर पापा मोदी, इंदौर से राष्ट्रीय संरक्षक अशोक जायसवाल, दिल्ली से महासचिव शैलेन्द्र जायसवाल, कोयम्बटूर से राष्ट्रीय संयोजक अटल गुप्ता, मुंबई से कोषाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ जायसवाल, जयपुर, राजस्थान से प्रकाश चौधरी, लखनऊ से वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष अजय जायसवाल, और पटना से प्रदेश अध्यक्ष रवि जायसवाल जी के नेतृत्व में एक सौ से अधिक संख्या में राष्ट्रीय पदाधिकारी गण पधार रहे हैं। राष्ट्रीय संगठन सचिव और कार्यक्रम के सह-संयोजक मनोज चौधरी ने पधारने वाले पदाधिकारियों के आगमन और प्रस्थान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारियों के भोजन और आवास का समुचित प्रबंध हेतु स्वागत समिति के सदस्यों का चयन शीघ्र कर लिया जाएगा। बैठक में मिथिलेश कुमार चौधरी, सुशील कुमार भगत, दीपक कुमार जायसवाल, निभाष चन्द्र चौधरी, बिद्यानन्द भगत, अरूण कुमार चौधरी, राजा भगत, कुमार रवि, विजय कुमार चौधरी सहित उपस्थित सभी सदस्यों ने कहा कि स्वगताध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक के निर्देशन और मार्गदर्शन में सभी सदस्य निर्धारित दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे, जिससे सम्पूर्ण देश में सकारात्मक संदेश पहुंचे। अंत में स्वगताध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ने आभार व्यक्त करते हुए आह्वान किया कि सभी सदस्य अपनी शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए राष्ट्रीय महत्व के बैठक को सफल बनायेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129