सोनपुर रेल मंडल के इतिहास में सर्वाधिक टिकट चेकिंग आय ₹ 38.78 लाख हुई, 5526 रेल यात्रियों से

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

सोनपुर रेल मंडल के इतिहास में सर्वाधिक टिकट चेकिंग आय ₹ 38.78 लाख हुई, 5526 रेल यात्रियों से

उत्कृष्ट कार्य करने वाले टीटीई कर्मियों को डीआरएम विवेक भूषण सूद ने प्रशस्ति पत्र दे किया सम्मानित 

ANA/Arvind Verma 

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल में विगत 09 जून 2025 को एक मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें अभूतपूर्व सफलता प्राप्त हुई। इस अभियान के अंतर्गत 5526 यात्रियों से कुल ₹38.78 लाख की टिकट राजस्व की वसूली की गई, जो कि सोनपुर मंडल के इतिहास में अब तक की सर्वाधिक टिकट चेकिंग आय है। यह उपलब्धि मंडल की सतर्कता, टीमवर्क और कार्यकुशलता का प्रतीक है। इस प्रभावी अभियान के पीछे मंडल के टिकट निरीक्षकों (टीटीई) की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद ने अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले टीटीई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा: “इस प्रकार के अभियान से न केवल रेलवे की आय में वृद्धि होती है, बल्कि इससे यात्रियों के बीच नियमों के पालन की प्रवृत्ति भी बढ़ती है। टीम की प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत सराहनीय है।” कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने अभियान की सफलता में टीटीई टीम की भूमिका की सराहना की और उन्हें आगे भी इसी प्रकार कार्य करते रहने हेतु प्रेरित किया। रेल प्रशासन सभी यात्रियों से अपील करता है कि वे बिना टिकट यात्रा से बचें और रेलवे के नियमों का पालन करें। इससे न केवल व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहेगी, बल्कि रेल सेवा को अधिक प्रभावशाली एवं सुचारु रूप से चलाने में सहायता भी मिलेगी।

आई ग्लैम मिसेज इंडिया यूनिवर्स दीपिका सहनी “वैशाली इलेक्ट्रॉनिक” अख़बार का मुआयना करती हुई …

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129