पीएम नरेंद्र मोदी की परिकल्पना को साकार कर रहा अत्याधुनिक साइलो गोदाम – प्रल्हाद जोशी, खाद्य मंत्री, भारत सरकार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

पीएम नरेंद्र मोदी की परिकल्पना को साकार कर रहा अत्याधुनिक साइलो गोदाम – प्रल्हाद जोशी, खाद्य मंत्री, भारत सरकार

उद्घाटन समारोह में शरीक हुए बिहार के खाद्य मंत्री लेसी सिंह, सांसद राजेश वर्मा, विधायक संजीव कुमार और पन्ना लाल सिंह पटेल, डीएम नवीन कुमार और एसपी राकेश कुमार

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद  जोशी ने किया खगड़िया में 50,000 मीट्रिक टन क्षमता वाले अत्याधुनिक साइलो गोदाम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप आधुनिक भंडारण प्रणाली की ओर अहम कदम। खगड़िया जिले के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा, जब केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी द्वारा 50,000 मीट्रिक टन क्षमता वाले अत्याधुनिक साइलो गोदाम का उद्घाटन किया गया। यह गोदाम खाद्यान्न भंडारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधुनिक, सुरक्षित और टिकाऊ भंडारण प्रणाली की परिकल्पना को साकार करता है। केंद्रीय मंत्री जोशी ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह साइलो गोदाम पूरी तरह से यंत्रीकृत है और स्टील संरचना से निर्मित है, जिससे कम स्थान में अधिक मात्रा में अनाज को वैज्ञानिक और सुरक्षित तरीके से संग्रहित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा में अनाज के खराब होने की संभावना नगण्य रहेगी, जिससे स्टोरेज लॉस में भी भारी कमी आएगी। जोशी ने कहा कि इस प्रकार के साइलो गोदाम न केवल आधुनिक भारत की जरूरत हैं, बल्कि ये किसानों के हितों की रक्षा करने वाले बुनियादी ढांचे का हिस्सा हैं। उन्होंने सम्बद्ध अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य संपन्न करने के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा देश के 80 करोड़ से अधिक नागरिकों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के भुगतान के लिए अब केवल 48 घंटे का समय लगता है और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक ₹3,80,000 करोड़ की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। इस ऐतिहासिक अवसर पर बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह के साथ-साथ खगड़िया लोकसभा के सांसद राजेश वर्मा, खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के विधायक पन्नालाल सिंह पटेल, परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव कुमार, जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार भी मंच पर उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति में यह समारोह गरिमामय रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला प्रशासन की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही। यह अत्याधुनिक साइलो गोदाम खगड़िया जिले को खाद्यान्न भंडारण के क्षेत्र में एक नई पहचान देगा और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129