नेपाल की समाज सेविका सुंदर जायसवाल का कलवार समाज के देश की महिला नेत्रियों ने किया भव्य स्वागत

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

नेपाल की समाज सेविका सुंदर जायसवाल का कलवार समाज के देश की महिला नेत्रियों ने किया भव्य स्वागत

विश्व स्तर पर कलवार समाज की एकजुटता जरुरी, राजनीतिक भागीदारी हेतु – सुंदर जायसवाल, नेत्री, नेपाल

ANA/Arvind Verma

कटिहार। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, बिहार में आगामी विधान सभा चुनाव में कलवार समाज की महिलाओं को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने, राजनीतिक भागीदारी में अहम भूमिका का निर्वाह करने और कलवार समाज की युवतियों को पढ़ाई के साथ साथ राजनीति में रुचि रखने के उद्देश्य से मधेश राज्य, नेपाल से पधारी समाज सेविका सुंदर जायसवाल का अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की देश के विभिन्न प्रदेशों से पधारी महिला पदाधिकारियों ने का भव्य स्वागत मोमेंटो, बुके और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। नेपाल की समाज सेविका सुंदर जायसवाल ने भारत में मिले इस सम्मान पर आभार प्रकट की। मीडिया से मुखातिब हो सुंदर जायसवाल ने कहा आज आवश्यकता है विश्व स्तर पर कलवार समाज की महिलाओं को एकजुट होने की। भारत की महिलाओं को सबसे पहले अपने पड़ोसी देशों का भ्रमण कर वहां की सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्रों का गहराई से अध्ययन कर समय समय पर परिचर्चा आयोजित करनी चाहिए। हमेशा कोशिश रहे कि पारिवारिक उत्तरदायित्वों को संभालते हुए राजनीति के क्षेत्र में प्रवेश करें। आगे उन्होंने कहा बगैर राजनीतिक सत्ता हासिल किए कलवार समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं। नेपाल की समाज सेविका सुंदर जायसवाल को सम्मानित करने वालों में प्रमुख थीं कटिहार की सीमा चौधरी, लखनऊ (यूपी) की रेखा जायसवाल, भोजपुरी फ़िल्म अभिनेत्री राखी जायसवाल, मुंबई (महाराष्ट्र) की पल्लवी रानी, अनीता जायसवाल, सरोज जायसवाल आदि।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129