भगवान बलभद्र की कृपा से ही बढ़ रहा कलवार समाज, हर क्षेत्र में – डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन

Listen to this article
डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन कलवार सेवक समाज

भगवान बलभद्र की कृपा से ही बढ़ रहा कलवार समाज, हर क्षेत्र में – डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन

भगवान बलभद्र पूजनोत्सव की सफलता हेतु नेपाल के खेल कूद एवं समाज कल्याण मंत्री प्रमोद जायसवाल ने दी शुभकामनाएं

इंटरनेशनल कलवार ऑर्गेनाइजेशन (इको) तैयार कर रही विदेशों में रहने वाले कलवार बंधुओं का डेटाबेस

ANA/S.K.Verma

पटना। भगवान बलभद्र (भगवान श्री कृष्ण के अग्रज) जन्मोत्सव पर बिहार के विभिन्न जिलों में आयोजित पूजनोत्सव समारोह में हजारों हज़ार की संख्या में उपस्थिति दर्ज कराने से साबित हो गया कि बिहार के सभी बलभद्र वंशियों में जागरुकता बढ़ी है। अब, कलवार समाज के लोग एकजुटता का परिचय दे रहे हैं। खासकर महिलाओं एवं युवा वर्गों में काफ़ी उत्साह दिखा। बैनर चाहे जो हो हर संगठन और उसके तमाम पदाधिकारियों का एक ही मकशद है कलवार की चट्टानी एकता कायम रहे। उक्त बातें, कलवार सेवक समाज के चेयरमैन एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ अरविन्द वर्मा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कही। आगे डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा जागरूकता बढ़ने, एक दूसरे को सम्मान देने तथा मेधावी छात्र छात्राओं को दिशा निर्देश देते हुए सम्मानित किए जाने से उनका हौसला बढ़ रहा है। प्रतियोगिता परीक्षा में भी कलवार समाज के युवावर्ग बाजी मार रहे हैं। आगे डॉ वर्मा ने कहा चाहे सामाजिक क्षेत्र हो या साहित्यिक या राजनीतिक या व्यावसायिक प्रायः हर क्षेत्र में कलवार समाज आगे बढ़ रहा है। इन सबके पीछे बीते कई वर्षों से अपने कुलदेव भगवान बलभद्र की पूजन श्रद्धा पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ करने से मिली कृपा का ही प्रतिफल है। आगे डॉ वर्मा ने कहा विश्व स्तर पर देश विदेश में रह रहे कलवार समाज को एकजुट करने के लिए नेपाल के खेल कूद एवं समाज कल्याण मंत्री प्रमोद जायसवाल के सहयोग से “इंटरनेशनल कलवार ऑर्गेनाइजेशन” (इको) नामक संगठन की स्थापना की गई , जिसके संयोजक के रुप में मुझे (डॉ अरविन्द वर्मा) नामित किया गया है। डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा विदेशों में रहने वाले कलवार समाज के लोगों का डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। आगे डॉ वर्मा ने कहा आगामी 31 अगस्त को महाराणा प्रताप भवन में अखिल भारतीय ब्याहुत कलवार महासभा के तत्वावधान में आयोजित भगवान बलभद्र पूजनोत्सव समारोह में भाग लेने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, बिहार लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रोo अरुण कुमार भगत, पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद सहित सभी महानुभावों का कलवार सेवक समाज की तरफ़ से हार्दिक स्वागत है। आगे डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा नेपाल के खेल कूद एवं समाज कल्याण मंत्री प्रमोद जायसवाल ने भी अपनी तरफ़ से बलभद्र पूजनोत्सव समारोह के सफ़ल होने की शुभकामनाएं प्रेषित की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000