डॉ राजीव नयन जन सुराज में हुए शामिल, प्रशांत किशोर ने रामजीवन सिंह का किया आभार

Listen to this article

डॉ राजीव नयन जन सुराज में हुए शामिल, प्रशांत किशोर ने रामजीवन सिंह का किया आभार

विधायक और सांसद रहे समाजवादी नेता राम जीवन सिंह के पुत्र हैं डॉ राजीव नयन

ANA/S.K.Verma

बेगूसराय। बिहार के बड़े समाजवादी नेताओं में शुमार रहे रामजीवन सिंह ने जन सुराज को अपना समर्थन दिया है। उनके पुत्र डॉ राजीव नयन को आज बेगूसराय में उनके आवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने जन सुराज में शामिल कराया। इस मौके पर प्रशांत किशोर ने कहा कि रामजीवन सिंह उन कुछ लोगों में हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि अगर वो सक्रिय होते तो राजनीति की दिशा कुछ और होती। इन्होंने अब जन सुराज को अपना आशीर्वाद दिया है और अपने पुत्र को पार्टी के कार्यों में शामिल होने की आज्ञा दी है। इसके लिए इनका आभार प्रकट करता हूं। बता दें कि रामजीवन सिंह का करीब 50 साल लंबा राजनीतिक जीवन रहा है। वो पांच बार विधायक और दो बार सांसद रहे हैं। कर्पूरी ठाकुर समेत बिहार की कई सरकारों में मंत्री रहे। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहे। साल 2009 में उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास ले लिया। वहीं उनके पुत्र 59 साल के डॉ राजीव नयन बेगूसराय के मंझौल स्थित महेंद्र सावित्री कॉलेज के प्रिंसिपल हैं। इससे पहले 27 सालों तक इसी कॉलेज में प्रोफेसर रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000