बिहार बंद का व्यापक असर, पीएम की मां के अपमान पर पूरा बिहार एकजुट – डॉ दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष

Listen to this article

बिहार बंद का व्यापक असर, पीएम की मां के अपमान पर पूरा बिहार एकजुट – डॉ दिलीप जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष

पटना की सड़कों पर उतरे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित कई दिग्गज नेता एवं नेत्री, किए प्रतिकार

ANA/Arvind Verma

पटना। एनडीए महिला मोर्चा के आह्वान पर पूरे बिहार में बिहार बंदी का व्यापक असर पड़ा। लोग स्वेच्छा से पीएम के मां के सम्मान में बंद में भाग लेकर प्रतिकार किया। बिहार के विभिन्न जिलों से मिल रही खबरों के अनुसार कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर बिहार बंदी पूर्णतः शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदर्शनकारियों के अनुसार प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के प्रति असम्मान जनक टिप्पणी ने देशभर में लोगों की भावनाओं को गहराई से आहत किया है। पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित बिहार बंद में शामिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने इस आंदोलन के उद्देश्य और माँ एवं नारी सम्मान के संदेश को सशक्त रूप से समर्थन दिया। डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा पूरा देश और विशेषकर बिहार की जनता माँ की गरिमा और नारी सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट है। हम सभी का संदेश स्पष्ट है कि असम्मानजनक बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जनमानस की भावनाओं का सम्मान हमेशा सर्वोपरि रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा हमारे कार्यकर्तागण इमरजेंसी सेवा को बाधित नहीं होने दिया। आगे डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कार्यकर्त काफी संयमित होकर प्रतिकार करते रहे जिसका समर्थन पूरे बिहार के लोगों ने किया, हम उनके प्रति आभार प्रकट करते हैं। उपस्थित नेताओं में प्रमुख थे रवि शंकर प्रसाद तथा संजय मयूख आदि।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000