राजभाषा संकल्प समारोह का डीआरएम अखिलेश मिश्र ने किया शुभारंभ, 26 सितंबर तक मनेगा राजभाषा पखवाड़ा

राजभाषा संकल्प समारोह का डीआरएम अखिलेश मिश्र ने किया शुभारंभ, 26 सितंबर तक मनेगा राजभाषा पखवाड़ा

राजभाषा हिन्दी का करें व्यापक प्रयोग – अखिलेश मिश्र, डीआरएम

ANA/Arvind Verma

धनबाद। गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, हिंदी के बढ़ते उपयोग को बढ़ावा देने के लिए आयोजित होने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है राजभाषा पखवाड़ा। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में राजभाषा पखवाड़ा 2025 के शुभारंभ के अवसर पर ‘राजभाषा संकल्प’ समारोह मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने समारोह में धनबाद मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा शपथ दिलाई। उक्त अवसर पर डीआरएम अखिलेश मिश्र ने कहा हम भारत के नागरिक संविधान द्वार स्थापित नियमों के अनुरूप भारत संघ की भाषाई एकता को बनाए रखेंगे तथा जाति, धर्म और प्रांतीयता की भावना से ऊपर उठकर अपना सारा काम काज हिन्दी में करें। राजभाषा पखवाड़ा 15 सितम्बर से 26 सितंबर तक मनाया जाएगा। अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। यह पखवाड़ा अधिकारियों और कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करता है और इसे एक संकल्प के रूप में भी मनाया जाता है। राजभाषा पखवाड़ा के मुख्य उद्देश्य हैं भारतीय रेल में राजभाषा हिंदी के प्रयोग और प्रसार को बढ़ावा देना।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000