पूर्व मुख्यमंत्री व “फिल्म योगी और जवानी” के नायक दिवंगत सतीश प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण सीएम नीतीश कुमार ने किया

पूर्व मुख्यमंत्री व “फिल्म योगी और जवानी” के नायक दिवंगत सतीश प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण सीएम नीतीश कुमार ने किया

परबत्ता विधान सभा क्षेत्र के सतीश नगर में सीएम का आना सुनील सिंह को चर्चित करने जैसा

संभावित उम्मीदवारों का क्षेत्र भ्रमण और चल रहा जन सम्पर्क अभियान

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व फिल्म “योगी और जवानी” के नायक दिवंगत सतीश प्रसाद सिंह के आदमकद प्रतिमा का अनावरण उनके द्वारा स्थापित गांव सतीश नगर में बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने किया। उनके संग मौजूद थे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी। दिवंगत सतीश सिंह के पुत्र सुनील सिंह को परबत्ता विधान सभा क्षेत्र सहित जिले में चर्चित करने के उद्वेश्य से चुनावी वर्ष में मूर्ति अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। सुनील सिंह जदयू के वफादार सिपाही के रूप में विख्यात रहे हैं। परबत्ता विधान सभा के वर्तमान विधायक जदयू के डॉ संजीव कुमार हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि आगामी विधान सभा चुनाव में जदयू सुनील सिंह को ही मैदान में उतार सकती है। सनद रहे, खगड़िया जिले के खगड़िया विधायक छत्रपति यादव (कांग्रेस), परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार (जदयू), बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल (जदयू) तथा अलौली विधायक रामबृक्ष सदा (राजद) हैं। अभी तक किसी पार्टी ने अपने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं किए हैं। मगर संभावित प्रत्याशी के रूप में कई नेता क्षेत्र भ्रमण और जन सम्पर्क अभियान चला कर गांव गांव घूम रहे हैं, जिनमें खगड़िया में सिटिंग विधायक के साथ साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव डॉ चंदन यादव, भाजपा से संजय खंडेलिया, सीए अनुज कुमार, जन सुराज पार्टी से मनीष सिंह, पटेल और राजद से जिलाध्यक्ष मनोहर यादव भी अपने आपको संभावित उम्मीदवार के तौर पर जनता के बीच जा रहे हैं। जबतक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं हो जाती तबतक कुछ कहना संभव नहीं। सबों के अपने अपने दावे हैं, सबों की अपनी अपनी पहुंच और पटना, दिल्ली में लॉबी कर रहे हैं। आज मुख्य मंत्री नीतीश कुमार खगड़िया जिले के दो विधान सभा क्षेत्र में किसी न किसी बहाने गए वो है परबत्ता विधान सभा का सतीश नगर और बेलदौर विधान सभा का पनसलवा। दोनों पर जदयू का ही कब्जा है। हो सकता है सीएम नीतीश कुमार अपने अपने उम्मीदवारों के लिए चुनावी विगुल फूंकने आए हों और आम लोगों को संदेश देने आए हों। हकीकत का पता तब चलेगा जा उम्मीदवारों के नाम की आधिकारिक घोषणा होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000