भाजपा नेता सीए अनुज कुमार ने दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा का दर्शन और पूजन कर क्षेत्र के आवाम की सुख समृद्धि हेतु कामना किया

भाजपा नेता सीए अनुज कुमार ने दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा का दर्शन और पूजन कर क्षेत्र के आवाम की सुख समृद्धि हेतु कामना किया

भाजपा ज़िला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने सीए अनुज का चुनरी ओढ़कर किया स्वागत

वरिष्ठ पत्रकार सह समाज सेवी डॉ अरविन्द वर्मा को सीए अनुज कुमार ने अंग वस्त्र से किया सम्मानित

ANA/S.K.Verma

खगड़िया। भाजपा युवा नेता सीए अनुज कुमार ने दुर्गा पूजा के अवसर पर खगड़िया विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मां दुर्गा मंदिर पहुंच कर माता का दर्शन एवं पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शहर के श्री बड़ी सरस्वती स्थान के दुर्गा मंदिर में पुजारी ने सीए अनुज कुमार को मंत्रोच्चारण एवं वेदोच्चारण के साथ पूजा कराया और प्रसाद दिया। मंदिर परिसर में सीए अनुज कुमार का माता रानी का चुनरी ओढ़ा कर भाजपा ज़िला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने स्वागत किया। तदोपरांत सीए अनुज कुमार ने मौके पर उपस्थित दर्जनों भाजपाइयों, भक्तजनों और दुर्गा मंदिर पूजन समिति के सदस्यों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। सीए अनुज कुमार ने मंदिर परिसर में ही वरिष्ठ पत्रकार व समाज सेवी डॉ अरविन्द वर्मा को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। सीए अनुज कुमार ने मीडिया से कहा मैं विभिन्न दुर्गा मंदिरों में जा जाकर माता रानी का दर्शन और पूजन कर उनसे खगड़िया विधान सभा क्षेत्र की तमाम जनता की सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहा हूं। भक्तजनों से मिल रहा हूं। दुर्गा पूजा पर्व के अवसर पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी कर रहा हूं। सीए अनुज कुमार ने खासकर युवा वर्गों से अपील किया कि क्षेत्र में अमन चैन और शांति हेतु जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को भरपूर सहयोग करें। सीए अनुज कुमार के संग थे भाजपा ज़िला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, राजेश कुमार सिंह, मनीष कुमार तथा प्रोo अरविन्द कुमार सिंह आदि।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000