विधायक डॉ संजीव कुमार के लालटेन थामते ही जदयू, भाजपा खेमे में मची भगदड़, सैकड़ों ने थामा लालटेन का दामन

विधायक डॉ संजीव कुमार के लालटेन थामते ही जदयू, भाजपा खेमे में मची भगदड़, सैकड़ों ने थामा लालटेन का दामन

महागठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन बना ऐतिहासिक, किया डॉ संजीव के नेतृत्व पर अटूट विश्वास

ANA/ Arvind Verma

परबत्ता। इस विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज रही। परबत्ता विधायक आवास पर आयोजित महागठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। सम्मेलन में परबत्ता, गोगरी, इलाके से आए कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों के बीच राजद में अपनी आस्था जताई और विधायक डॉ. संजीव कुमार के नेतृत्व पर विश्वास प्रकट करते हुए राजद की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। “लालटेन छाप जिंदाबाद”, “तेजस्वी यादव जिंदाबाद” और “डॉ. संजीव कुमार जिंदाबाद” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। सभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि किसानों की समस्याएं हमेशा उनके संघर्ष का केंद्र रही हैं।उन्होंने कहा — “मैंने सदन में बार-बार गैरमजरूआ खास, टोपोलैंड जैसे मुद्दों को उठाया है। तेजस्वी यादव जी ने आश्वासन दिया है कि महागठबंधन की सरकार बनते ही इन रोकों को सबसे पहले हटाया जाएगा। किसान अब किसी तरह की सरकारी अड़चन से परेशान नहीं होंगे।”डॉ. संजीव ने आगे कहा —“मैंने श्री कृष्ण सिंह को भारत रत्न देने की मांग सदन में कई बार रखी है। बिहार के इस महान सपूत का सम्मान हमारी प्राथमिकता में है। महागठबंधन की सरकार बनते ही यह मांग भी पूरी की जाएगी। जल्द केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। विधायक ने कहा कि आज का सम्मेलन ऐतिहासिक रहा। “आज परबत्ता की जनता ने यह तय कर दिया है कि एनडीए का अब यहां अस्तित्व खत्म हो गया है। हजारों लोगों का राजद की सदस्यता लेना इस बात का प्रमाण है कि परबत्ता बदलाव की ओर अग्रसर है। मैं इस अपार समर्थन के लिए सभी कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त करता हूं। इस बार विरोधियों की जमानत जब्त होगी।” यहां विरोधी को प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि 14 नवंबर को वे महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी के रूप में नामांकन करेंगे। उन्होंने जनता से अपील की —“उस दिन सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और आशीर्वाद दें। यह चुनाव एक औपचारिकता मात्र है। जनता के स्नेह और आशीर्वाद से इस बार परबत्ता से हम 70 हजार से अधिक मतों के अंतर से विजयी होंगे। यह जीत परबत्ता की जनता, किसानों, नौजवानों और माताओं-बहनों की जीत होगी।” उन्होंने कहा कि राजद के राष्ट्रीय नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बिहार एक नए परिवर्तन के दौर में प्रवेश कर रहा है। “हमारा लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि परबत्ता को बिहार की सबसे विकसित विधानसभा बनाना है। पिछले वर्षों में हमने सड़क, पुल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं, और आने वाले समय में विकास की रफ्तार और तेज होगी।” कार्यक्रम में भारी जनसमूह की मौजूदगी ने स्पष्ट संकेत दिया कि परबत्ता विधानसभा में इस बार महागठबंधन की लहर है। मौके पर विधानपार्षद राजीव कुमार ने कहा लोगों में डॉ. संजीव कुमार के प्रति गहरा विश्वास और आत्मीयता देखने को मिली। कार्यकर्ता से हर डॉ संजीव कुमार के लिए गए काम की जानकारी देने की बात कही और बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र भी दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जेडीयू नेता ने राजद की सदस्यता ली जिसमें जदयू जिला उपाध्यक्ष मणिभूषण राय, जिला बीस सूत्री सदस्य ध्रुव शर्मा, जेडीयू राज्य परिषद सदस्य मिथिलेश कुमार, परबत्ता प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, तेमथा करारी मुखिया राजीव चौधरी, माधवपुर मुखिया बंटू सिंह, खीराडीह मुखिया राहुल सिंह, परबत्ता प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि बबलू मंडल, जेडीयू नेता बालमुकुंद मंडल, गोगरी वार्ड पार्षद सदस्य रवि यादव, जेडीयू नेता लाल बिहारी चौरसिया, राहुल कुशवाहा समेत कई पंचायत अध्यक्ष और सैकड़ों भाजपा जेडीयू कार्यकर्ता ने डॉ संजीव कुमार और तेजस्वी यादव के नेतृत्व को स्वीकार करते हुए राजद की सदस्यता ली। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे गांव-गांव, घर-घर जाकर लालटेन छाप को विजयी बनाएंगे और परबत्ता को विकास, सम्मान और न्याय का मॉडल विधानसभा बनाने में अपना योगदान देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष गुदर सेठ मंच संचालन राजद पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कैलाश चंद्र यादव ने किया। मौके पर महागठबंधन समेत कई दल के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000