रालोजपा की प्रतिष्ठित सीट हुई अलौली, पार्टी की विशेष नज़र यशराज पासवान उर्फ़ मुस्कान पर

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रालोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस से वार्ता करते वरिष्ठ पत्रकार डॉ अरविन्द वर्मा

रालोजपा की प्रतिष्ठित सीट हुई अलौली, पार्टी की विशेष नज़र यशराज पासवान उर्फ़ मुस्कान पर

रालोजपा पार्टी को राजद में विलय करने के बजाय अकेले चुनाव मैदान में उतरे – पशुपति पारस, सुप्रीमो रालोजपा

अलौली के युवा वर्गों का झुकाव यशराज की तरफ़, फैसला 06 नवंबर को

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक एवं भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति पारस ही एक ऐसे शख्स निकले जो बिहार विधान सभा चुनाव में बिना किसी गठबंधन में शामिल हुए अकेले अपनी पार्टी से प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। वैसे तो इनकी तैयारियां बिहार के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की थी। मगर समयाभाव के कारण मात्र 33 सीटों पर ही पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव लड़ रहे हैं। रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने एक विशेष भेंट में कहा राजद से गंठजोड़ की

यशराज पासवान उर्फ़ मुस्कान अपने पिता पशुपति कुमार पारस (पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रालोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष) के संग

बात लंबे समय तक होती रही, अंततः वार्ता किसी कारण वश विफल हो गई। कारण भी जन लीजिए, कारण था राजद पार्टी में रालोजपा का विलय। संस्थापक पशुपति पारस ने देश के हर राज्य के पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत किया। सबों ने एकमत से कहा हमलोग राजद के इस प्रस्ताव को कतई नहीं मानेंगे। विधान सभा चुनाव के प्रथम फेज के लिए नामांकन की आखिरी तिथि थी 16 अक्टूबर। इसी दिन राजद सुप्रीमो कार्यालय से फोन पर रालोजपा सुप्रीमो से कहा गया कि आपको तीन सीट देंगे, आप राजद के सिंबल पर चुनाव

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वo रामविलास पासवान से वार्ता करते वरिष्ठ पत्रकार डॉ अरविन्द वर्मा अलौली में (फ़ाइल फोटो)

लड़ें। पशुपति पारस ने इसे भी सिरे से खारिज कर दिया। अलौली (सुरक्षित) क्षेत्र से अपने इकलौते पुत्र यशराज पासवान उर्फ़ मुस्कान को रालोजपा का टिकट दिया और खुद पशुपति पारस अपनी मौजूदगी में यशराज पासवान उर्फ़ मुस्कान का नामांकन अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष कराया। सनद रहे, पासवान परिवार के दुलारे और अलौली की जनता के चहेते युवा तुर्क नेता यशराज पासवान उर्फ़ मुस्कान को अपार बहुमत से विजय श्री हासिल कराने को लेकर गांव गांव में क्या युवा, क्या महिला, क्या बुजुर्ग जिसमें हर जाति के लोग शामिल हैं एड़ी छोटी की पसीना एक कर दिए हैं। सुबह से रात्रि तक यशराज पासवान उर्फ़ मुस्कान युवकों और महिलाओं की टोली संग गांव गांव जन सम्पर्क अभियान के तहत मतदाताओं से मिल कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। यशराज के बड़े पापा रामविलास पासवान इसी अलौली की धरती से अपनी राजनीति की शुरुआत किए और शिखर तक पहुंचे। उन्होंने विश्व स्तर पर अलौली का मान बढ़ाया। अलौली समाज सेवी महिला तितली भारती ने यशराज के प्रति अपनी प्रतिक्रिया से अवगत कराने को कहा गया तो उन्होंने इस मीडिया से कहा क्षेत्र में ऐसी चर्चा बड़ी तेजी से फैल गई है कि दिवंगत रामविलास पासवान का ही दूसरा रूप यशराज पासवान उर्फ़ मुस्कान में दिख रहा है। उनके जैसा सादगी, मधुर वाणी, नम्रता और बिना भेद भाव के मिलनसार प्रवृति है यशराज में। यही कारण है कि खासकर युवा वर्ग यशराज के दीवाने हो गए हैं, जिसका परिणाम आगामी 06 नवंबर को होने वाले चुनाव में देखने को मिलेगा। आगे तितली भारती ने कहा यशराज रिकॉर्ड मतों से विजय श्री हासिल करेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000