युवाओं के कंधों पर ही राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी – वर्षा सिंह, जिला पदाधिकारी

Listen to this article

युवाओं के कंधों पर ही राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी – वर्षा सिंह, जिला पदाधिकारी

दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का भव्य शुभारंभ

ANA/Indu Prabha

हाजीपुर। नगर परिषद सामुदायिक भवन में कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार और जिला प्रशासन वैशाली के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का सोमवार को भव्य शुभारंभ किया गया। जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह , लालगंज विधायक संजय सिंह एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर उप विकास आयुक्त वैशाली ने पुष्पगुच्छ एवं शाल से जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह एवं लालगंज विधायक संजय सिंह का स्वागत किया। इस जिला स्तरीय युवा उत्सव के दौरान जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं के कंधों पर ही राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। परिवार एवं समाज सहित राष्ट्र के निर्माण में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। युवा संघर्ष करें और अपनी मंजिल को पाए, यही प्रयास होना चाहिए। युवाओं को अपने व्यक्तित्व के विकास पर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने वैशाली जिले के युवाओं से अपील की कि युवा अपनी प्रतिभा को पहचाने एवं वैशाली जिला को और आगे ले जाए। जिला प्रशासन युवा महोत्सव के माध्यम से एक ऐसा मंच प्रदान करता है की सभी युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके और अपनी छिपी हुई क्षमता को सामने ला सके। उन्होंने इस जिला स्तरीय युवा उत्सव को एक महोत्सव के रूप में मनाने की अपील की। वहीं लालगंज के विधायक संजय सिंह के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवा महोत्सव जीवन की विविधताओं को आगे लाने का बेहतर अवसर है । उन्होंने युवाओं को यह भी कहा कि इसे प्रतिस्पर्धा के रूप में ना लें बल्कि रचनात्मक अवसर के रूप में ले। मालूम हो कि दो दिवसीय युवा महोत्सव का उद्देश्य जिले की स्थानीय कला संस्कृति एवं युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें राज्य स्तरीय मंच तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करना है। इस प्रतियोगिता द्वारा चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा । दो दिवसीय कार्यक्रमों में समूह लोक नृत्य, समूह लोकगीत, कहानी लेखन, कविता लेखन चित्रकला एवं वकृता सहित सभी विधाओं की प्रस्तुति शामिल है। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत संगीत शिक्षक तारा कांत सिंह के स्वागत गीत से हुई ,जहां संगीत शिक्षक नंदेश कुमार ढोलक पर संगत कर रहे थे। जिला युवा उत्सव में समूह लोकगीत ,समूह लोक नृत्य एवं चाक्षुष कला की प्रतियोगिता कराई गई।वहीं दूसरी ओर कविता लेखन, कहानी लेखन और वक्तृता की प्रतियोगिता कल कराई जाएगी। जिला युवा उत्सव में संगीत शिक्षक अरविंद कुमार ,चंदन कुमार ,शालिनी भास्कर ,नेहा भारती, अर्चना कुमारी ,अशोक कुमार के निर्णय के आधार पर प्रतिभागियों का चयन गया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों की निर्धारित उम्र सीमा 15 वर्ष से 29 वर्ष है। युवा उत्सव में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागियों को अपना आवेदन जिला कला संस्कृति कार्यालय ,वैशाली में जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर थी। जिला स्तरीय दो दिवसीय युवा उत्सव में अपर समाहर्ता वैशाली, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता विभागीय जांच वैशाली, अनुमंडल पदाधिकारी ,हाजीपुर कार्यपालक पदाधिकारी ,नगर परिषद, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी सहित युवा जनों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000