केंद्रीय विद्यालय के 63 वें स्थापना दिवस पर हुआ रंगारंग कार्यक्रम

Listen to this article

केंद्रीय विद्यालय के 63 वें स्थापना दिवस पर हुआ रंगारंग कार्यक्रम

मुख्य अतिथि डीडीसी अभिषेक पलासिया ने प्रतिभावान छात्र छात्राओं को किया पुरस्कृत

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में केंद्रीय विद्यालय संगठन का 63 वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी जिला अधिकारी अभिषेक पलासिया (भा. प्र. से.) उप विकास आयुक्त सह अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंध समिति का स्वागत विद्यालय के स्काउट एवं गाइड के विद्यार्थियों द्वारा साज बाज के साथ किया गया एवं विद्यालय के प्राचार्य कुमार ठाकुर द्वारा पुष्प कुछ देकर स्वागत किया गया, तदोपरांत विद्यालय में प्रदर्शित चित्रकला ,हस्तकला ,भाषा साहित्य, सामाजिक विज्ञान एवं विज्ञान तकनीकी की प्रदर्शनी का फीता काटकर मुख्य अतिथि ने उद्घाटन किया एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन के 63 वें स्थापना दिवस पर मंच पर आसीन मुख्य अतिथि जी का विद्यालय के प्राचार्य कुमार ठाकुर ने अंगवस्त्रम एवं हरित पात्र से स्वागत एवं स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन का संक्षिप्त इतिहास एवं विद्यालय के निरंतर प्रगति का उल्लेख मुख्य अतिथि के सम्मुख प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ,जिसमें विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने मुख्य अतिथि जी के स्वागत में स्वागत गीत गाकर सबको मंत्र मुक्त कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से प्रारंभ की गई तथा इस कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं द्वारा केंद्रीय विद्यालय संगठन गीत प्रस्तुत किया गया इसके बाद कार्यक्रम में बाल वाटिका के नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया एवं सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं द्वारा दो समूह नृत्य एवं वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया गया केंद्रीय विद्यालय संगठन स्थापना दिवस के साथ विद्यालय में पितामह दिवस भी आयोजित किया गया जिसमें प्राथमिक विभाग के छात्र-छात्राओं के दादा- दादी , नाना- नानी का स्वागत किया गया एवं उनका ग्रैंड पेरेंट्स फन एक्टिविटी कराया गया, केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्थापना दिवस पर सेवानिवृत शिक्षक /शिक्षिका, कर्मचारी एवं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय खगड़िया के पूर्व छात्र-छात्राओं को प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में चित्रकला के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत छात्र-छात्राओं एवं रंगोली कला में कार्य करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक पलासिया ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालय निरंतर छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य कर रहा है। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय खगड़िया के छात्र-छात्राओं द्वारा निर्मित चित्रकला, शिल्प कला , साहित्य , विज्ञान एवं तकनीकी का प्रदर्शनी अद्भुत एवं सर्वोत्तम रहा और ये विद्यार्थी निश्चित तौर पर देश के बेहतरीन संसाधक एवं भविष्य बनेंगे। केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि अभिषेक पलासिया जी को प्राचार्य कुमार ठाकुर जी ने स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप कुमार एवं प्रिया निर्मल ने किया , कार्यक्रम के समन्वयक सुजीत कुमार गुप्ता जी रहे एवं धन्यवाद ज्ञापन परशुराम शर्मा ने किया कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक मुन्ना कुमार विश्वकर्मा सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं कार्यालय प्रभारी प्रफुल्ल कुमार रोशन इत्यादि उपस्थित रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000