माता कौशल्या मेला का विधायक बबलू मंडल और खाद्य आयोग सदस्य अंगद कुशवाहा ने किया उद्घाटन

Listen to this article

माता कौशल्या मेला का विधायक बबलू मंडल और खाद्य आयोग सदस्य अंगद कुशवाहा ने किया उद्घाटन

आपस में भाईचारे का संबंध बनाए रखने का संदेश मेला से ले जाएं – अंगद कुशवाहा, सदस्य, बिहार खाद्य आयोग

ANA/Arvind Verma

चौथम। इस प्रखंड के लगमा ग्राम में माता कौशल्या मेला का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के ग्रामीणों ने मेला का आनंद उठाया। मेला के उद्घाटन समारोह में उपस्थित खगड़िया के सदर विधायक बबलू कुमार मंडल, बिहार खाद्य आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा तथा जदयू नेता नूतन पटेल का मेला आयोजकों ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। बिहार खाद्य आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा ने समारोह में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा माता कौशल्या मेला के दर्शकों को हमेशा सीख लेनी चाहिए कि आपस में मिलजुल कर रहें। छोटी छोटी बातों पर आपस में लड़ने की कोशिश कदापि नहीं करें। मेला में न कोई छोटा है न बड़ा। सारे के सारे लोग बराबर हैं। मेला में जात पात भी नहीं दिखता इसलिए इस घोर कलियुग में आपसी भाई चारे का संबंध बनाए रखें, यही संदेश मेला से अपने अपने घर ले जाएं, आपलोगों की तरक्की सुनिश्चित होगी माता कौशल्या की असीम कृपा से। समारोह में जिला जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार फोगला के अलावा दर्जनों नेता भी रहे मौजूद।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000