समाजवादी नेत्री बचन देवी की श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक व जिप अध्यक्ष ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Listen to this article

समाजवादी नेत्री बचन देवी की श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक व जिप अध्यक्ष ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सासू मां बचन देवी के सपने को करुंगा साकार – पंकज गुप्ता

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। मील रोड स्थित होटल युवराज में समाजवादी नेत्री स्मृति शेष बचन देवी की यादों में श्रद्धांजलि सभा सह शान्ति भोज के आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध जनों के द्वारा श्रद्धांजलि सभा सह शान्ति भोज में खगड़िया जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा यादव, पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, विजय सिंह, भाजपा नेत्री पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजद नेता मनोहर यादव, अनिल कुमार यादव , जन सुराज पार्टी के सुमन पटेल, गौतम गुप्ता , सुभाष चंद्र जोशी, प्रफुल्ल चंद्र घोष, जेडीयू के नीलम वर्मा, वीणा पासवान, बीजेपी के अक्षय कुमार सूरी के साथ संजय यादव, सुरेश ठाकुर, मधुबाला देवी, कुमार राजीव रंजन, वरिष्ठ पत्रकार बासुदेव विधाता, शैलेंद्र सिंह तरकर, देव जी, प्रभु अधिवक्ता मृत्युंजय गांधी, मनोज देव, कमल गुप्ता के साथ कई गणमान्य लोगों ने चित्र पर पुष्पांजलि समर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। तथा कोटि-कोटि नमन किया। उनकी सामाजिक राजनीतिक गतिविधियां को याद किया। उक्त अवसर पर बचन देवी के पुत्र राजीव कुमार गुप्ता ने आगंतुकों का स्वागत एवं समाजसेवी दामाद पंकज कुमार गुप्ता ने आगंतुक अतिथियों का आभार साधुवाद धन्यवाद व्यक्त किया। अक्षय सुरी भाजपा युवा नेता ने स्मृति शेष बचन देवी के जीवनी व्यक्तित्व कृतित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि बच्चन देवी सच्चे अर्थों में सामाजिक जन सरोकार निहित संघर्ष की प्रतिमूर्ति , मृदुभाषी , हंसमुख, मिलनसार, गंभीर सोच की धनी थी। वह महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में संघर्षशील थी। उनके निधन से सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र को क्षति पहुंची। जिसकी निकट भविष्य में भरपाई संभव नहीं है। उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रकृति से प्रार्थना करते हैं। वे सदैव क्षितिज में ध्रुव तारे की तरह चमकती रहेंगे। स्मृति शेष बच्चन देवी के दामाद समाज से भी पंकज गुप्ता ने कहा कि हमें दो मां का प्यार स्नेह आशीर्वाद मिला, मैं गौरवान्वित हूं। कामना है कि ऐसी सासू मां सबको मिले। उम्मीद है मां की आत्मा जहां भी हो वहां से मुझे सदैव आशीर्वाद मिलता रहेगा। मैं उनके आदर्श पर चलने का संकल्प दोहराता हूं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000