वैशाली जिला का 53 वाँ स्थापना दिवस समारोह 08 फ़रवरी को मनेगा धूमधाम से 

Listen to this article

वैशाली जिला का 53 वाँ स्थापना दिवस समारोह 08 फ़रवरी को मनेगा धूमधाम से 

डीएम वर्षा सिंह ने जिलावासियों से की वृक्षारोपण करने की अपील, स्थापना दिवस पर

ANA/Indu Prabha

हाजीपुर। वैशाली जिला के 53वें स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 08 फरवरी 2026 को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला पदाधिकारी, वैशाली द्वारा उक्त अवसर को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु संबंधित विभागों एवं उप विकास आयुक्त, वैशाली की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय आयोजन समिति व उक्त समिति के सदस्य सचिव प्रभारी जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी एवं अन्य सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन, समयबद्धता, स्वच्छता एवं प्रशासनिक समन्वय पर विशेष बल दिया गया है। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार प्रातः 07:00 बजे प्रभात फेरी, 10:00 बजे वृक्षारोपण, 11:00 बजे रक्तदान शिविर, 11:30 बजे जिला पदाधिकारी द्वारा संबोधन एवं संध्या 05:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी कार्यक्रम जिला मुख्यालय, हाजीपुर के निर्धारित स्थलों पर संपन्न होंगे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, वैशाली ने जिलावासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं रक्तदान जैसे मानवीय कार्यों में सहभागिता निभाने की अपील की है, जिससे पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक दायित्वों को सुदृढ़ किया जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000