भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38 वीं पुण्यतिथि पर लिए गए कई संकल्प, जयघोष से गूंजा प्रशाल 

Listen to this article

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38 वीं पुण्यतिथि पर लिए गए कई संकल्प, जयघोष से गूंजा प्रशाल 

जिले में भारत रत्न जन नायक कर्पूरी ठाकुर का आदमकद प्रतिमा स्थापित हो- उमेश ठाकुर

शोषित ,पीड़ित ,वंचित, गरीब व उपेक्षितों का आवाज थे कर्पूरी ठाकुर । ऐसे महापुरुष की प्रतिमा जिले सार्वजनिक स्थल न होना दुर्भाग्यपूर्ण – श्रवण ठाकुर

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को सभी राजनीति दल केवल राजनीति विकास के लिए प्रयोग करते है, अन्यथा उनका आरक्षण मॉडल पूरे देश में लागु हो – पांडव कुमार

ANA/S.K. Verma 

खगड़िया। भारतीय नाई समाज खगड़िया द्वारा जिला कार्यालय में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का 38 वीं पुण्यतिथि मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय नाई समाज के प्रदेश जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर, जिला संगठन मंत्री रंजन ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष राम जी ठाकुर , जिला सचिव सह प्रांतीय मीडिया प्रभारी पांडव कुमार, युवा जिला अध्यक्ष राकेश कुमार, बलराम ठाकुर, रंजीत ठाकुर, मो समीर आलम, बंटी कुमार, शंभु कुमार, दिनेश गुप्ता, दीपक कुमार, शिवम कुमार, महफूज आलम, श्याम कुमार आदि ने संयुक्त रूप से भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर , संचालन जिला सचिव पांडव कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर ने कहा ने कर्पूरी ठाकुर के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम में व मृत्यु 17 फरवरी 1988 में हुआ था। वे दो बार मुख्यमंत्री, एक बार उप मुख्यमंत्री और दशकों विधायक और विरोधी दल का नेता भी रहे। एक बार समस्तीपुर का सांसद भी रहे लेकिन अपने लिए एक पक्का का मकान ना बना सके कोई ऐसा मुख्यमंत्री शायद ऐसा हो जो सादगीपूर्ण जीवन जिया हो। जिला अध्यक्ष श्रवण ठाकुर ने कर्पूरी ठाकुर सादगी पूर्ण जीवन एवं उच्च विचार के प्रतिमूर्ति थे। वे मुख्यमंत्री पद पर रहकर केवल जनता की भलाई के लिए कार्य किये। उन्होंने कहा कर्पूरी ठाकुर ने गरीबो के विकाश के लिए आरक्षण के सवाल पर महत्वपूर्ण कार्य किये। जिला सचिव पांडव कुमार ने कहा देश के आर्थिक विकास मे अहम भूमिका निभाने वाले समाजवादी पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर ने पद पर रहकर केवल जनता के लिए कार्य किये। आज जितनी भी राजनीति पार्टी है उनकी पूजा करते है पर उनके विचार व कार्य को सम्मान नही करते। केवल जयंती व पुण्यतिथि पर याद कर लेते हैं। पर अभी तक उनके फॉर्मूले को केंद्र स्तर पर लागु नहीं किया गया। जिला संगठन मंत्री रंजन ठाकुर व जिला उपाध्यक्ष रामजी ठाकुर ,युवा अध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सच्चे अर्थों में भारतरत्न, जननायक, झोपड़ी – गुदरी के लाल, सरल सादगी संघर्ष ईमानदारी का प्रतिमूर्ति, आरक्षण के अग्रदूत, समता मूलक समाज के संस्थापक, शोषित दलित पीड़ित वंचित उपेक्षित आम आवाम के प्रेरणास्रोत, मुख्यमंत्री थे। उन्होंने कहा कि आरक्षण के कर्पूरी मॉडल पूरे देश में धरातल पर लागू करने की जरूरत है, इसके लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा जन नायक कर्पूरी ठाकुर ने निःस्वार्थ भाव से केवल जनता के लिए कार्य किये। वे शोषित वंचितो की आवाज थे। आज सभी राजनीति दल केवल उनका नाम लेकर राजनीति लाभ ले रहे है। लेकिन उनके द्वारा किये गये कार्य को आगे नही बढ़ाया जा रहा । हमारी जाती काफी पिछड़ा हुआ अपने समाज के विकास के लिए एकता की आवश्यकता है एक जुट होकर अपने समाज के बच्चो का भविष्य उज्ज्वल कर सकते है ।साथ ही हम संगठन के माध्यम से नाई समाज के लिए कानूनी मदद व सरकार द्वारा सेवा मूल्य दर निर्धारित सहित प्रशिक्षण की व्यवस्था की मांग करते हैं। नाई समाज पर आए दिन हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में हमारी जातियां के रोजगार पर बुरा प्रभाव पर रहा है,नाई जाति भय में रोजगार कर रही हैं। वक्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी जीवन व कार्य पर अपना विचार दिए। नाई समाज ने सरकार उनकी आरक्षण फॉर्मूले को केंद्र स्तर पर लागु करने, नाई जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग की गई । साथ ही सभी राजनीति पार्टी को साथ देने की अपील भी की गई। वही जिला प्रसाशन व नगर प्रशाशन से जिला मुख्यालय में किसी चौक का नाम भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का नाम रखते हुए उनके आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग किया। संगठन के पदाधिकारी ने बताया कि इसके लिए संगठन कई बार आवेदन जिला प्रसाशन व नगर प्रसाशन को दे चुके पर इस पर अब तक कोई कार्य नही हुआ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000