छिटपुट घटनाओं को छोड़ मतदान रहा शांतिपूर्ण – अजय नाथ झा, डीसी

Listen to this article

छिटपुट घटनाओं को छोड़ मतदान रहा शांतिपूर्ण – अजय नाथ झा, डीसी

चास के घायल एसडीपीओ ड्यूटी पर लौटे

ANA/Anil Verma

बोकारो। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेस में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने बताया कि छिटपुट घटनाओं को छोड़कर जिले में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि अपराह्न 05 बजे तक चास नगर निगम क्षेत्र में 49.76 प्रतिशत तथा फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में 58.37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हालांकि, कई मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय के बाद भी मतदाताओं की उपस्थिति को देखते हुए मतदान प्रक्रिया जारी है। डीईओ सह डीसी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा देर शाम तक जारी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। संबंधित मतदान केंद्रों पर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की गई। ऐसे केंद्रों पर प्रशासन द्वारा अतिरिक्त पेयजल एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गई, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। डीईओ सह डीसी ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की नींव है। उन्होंने सभी मतदाताओं एवं देर शाम तक मतदान केंद्रों पर डटे रहकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताया। निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी पदाधिकारी, कर्मियों एवं पुलिस प्रशासन के प्रति डीईओ सह डीसी ने आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सभी के समन्वित प्रयास से शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी मतदान संभव हो सका। मतदान के दौरान घायल हुए चास एसडीपीओ के उपचार के उपरांत पुनः निर्वाचन ड्यूटी पर लौटने को डीईओ सह डीसी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति सर्वोच्च प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया। कहा कि, घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है तथा प्रशासन द्वारा जीरो टोलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व, उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने बताया कि दोनों नगर निकायों में कुल 201 मतदान केन्द्र बनाए गए थे, जिनमें चास नगर निगम क्षेत्र में 136 तथा फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में 65 मतदान केन्द्र शामिल थे। सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में केन्द्रों को संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया तथा वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।चास नगर निगम में कुल 35 वार्डों के लिए 216 उम्मीदवा चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 112 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं, महापौर पद के लिए 31 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जिनमें 04 महिला प्रत्याशी शामिल है। वहीं, फुसरो नगर परिषद में 28 वार्डों के लिए 129 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 67 महिला प्रत्याशी हैं, जबकि अध्यक्ष पद के लिए 9 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। चास नगर निगम क्षेत्र में कुल 1,61,922 मतदाता हैं, जिनमें 83,039 पुरुष, 78,866 महिलाएं और 17 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में कुल 64,782 मतदाता हैं, जिनमें 32,992 पुरुष और 31,790 महिला मतदाता शामिल हैं। चास नगर निगम में 6 आदर्श तथा 25 पर्दानशीन मतदान केन्द्र बनाए गए थे, जबकि फुसरो नगर परिषद में 5 आदर्श और 4 पर्दानशीन मतदान केन्द्र स्थापित किए गए। इन केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।निगरानी चास नगर निगम क्षेत्र में 98 मतदान केन्द्रों को अति संवेदनशील तथा 29 को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया। वहीं, फुसरो नगर परिषद में 19 केन्द्र अति संवेदनशील और 36 केन्द्र संवेदनशील घोषित किए गए। जोनल-सह-सेक्टर दंडाधिकारियों की तैनाती की गई। मतदान भवनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए तथा अति संवेदनशील केन्द्रों पर ड्रोन से निगरानी की गई। चास नगर निगम की पोल्ड मतपेटिकाओं को चास स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में सुरक्षित रखा जाएगा। मतपेटिका प्राप्ति के लिए कुल 18 काउंटर बनाए गए हैं। विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगर पालिका) मो. शफीक आलम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000