कराचीन–बदलाघाट तटबंध के बीच जलजमाव की समस्या पर सदर विधायक बबलू मंडल ने सदन में उठाया तारांकित प्रश्न

Listen to this article
बबलू मंडल, विधायक, खगड़िया

कराचीन–बदलाघाट तटबंध के बीच जलजमाव की समस्या पर सदर विधायक बबलू मंडल ने सदन में उठाया तारांकित प्रश्न

सर्वे के बाद बनेगी योजना, तटबंध में बनेंगे तीन नए स्लुइश गेट -बबलू मंडल, विधायक 

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। जिले के खगड़िया विधानसभा क्षेत्र बागमती नदी पर कराचीन–बदलाघाट तटबंध में तीन नए स्लुइश गेट बनेंगे। इस बात की जानकारी सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के किसानों की समस्या को देखते हुए उन्होंने कराचीन– बदलाघाट तटबंध के किलोमीटर 29.00 से 35.00 के बीच जलजमाव की गंभीर समस्या को लेकर सदन में तारांकित प्रश्न उठाया था। विधायक द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में जल संसाधन विभाग की ओर से स्थिति स्पष्ट की गई। मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विभाग की ओर से बताया कि संबंधित क्षेत्र दहमा खेरी खुटहा पंचायत के सुरजनगर गांव के पास स्थित दहमा चौर क्षेत्र में आता है। इस चौर के जल निकासी की व्यवस्था वर्तमान में कराची– बदलाघाट तटबंध के किलोमीटर 35.24 पर निर्मित आरसीसी फ्लड स्लूइस गेट के माध्यम से बागमती नदी में की जाती है। विधायक ने बताया कि विभाग की तरफ से बताया गया है कि वर्तमान समय में वर्णित चौर के निम्न तल पर जल जमाव की स्थिति बनी हुई है, जबकि अन्य ऊंचे क्षेत्रों में किसान खेती का कार्य कर रहे हैं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। जिससे प्रतिवर्ष लगभग 7500 एकड़ कृषि भूमि प्रभावित होने की बात सदन में रखी गई। विभाग ने स्पष्ट किया कि प्रश्नगत स्थल से शीघ्र जल निकासी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। सर्वेक्षण के उपरांत तकनीकी संभाव्यता के आधार पर योजना अथवा प्राक्कलन तैयार करने की कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने अपने प्रश्न में यह भी जानना चाहा था कि कराची–बदलाघाट तटबंध के 29 से 35 किलोमीटर के बीच अतिरिक्त आरसीसी फ्लड स्लूइस गेट का निर्माण नहीं होने से जलजमाव की समस्या वर्षों से बनी हुई है। इस पर विभाग ने कहा कि वर्तमान में एक फ्लड स्लूइस गेट के माध्यम से जल निकासी हो रही है, परंतु क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और जलस्तर को देखते हुए विस्तृत तकनीकी अध्ययन आवश्यक है। विधायक ने बताया कि विभाग ने आश्वस्त किया कि सर्वेक्षण रिपोर्ट आने के बाद यदि तकनीकी रूप से आवश्यक पाया गया तो योजना बनाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी, ताकि किसानों को राहत मिल सके और कृषि भूमि को जलभराव से बचाया जा सके। विधायक ने मुद्दे से स्पष्ट किया कि क्षेत्र में जल निकासी की समस्या गंभीर है और समाधान की दिशा में विभागीय स्तर पर पहल शुरू की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000