50वें फ़रकिया एस्टेट महामूर्ख सम्मेलन में 02 मार्च को लगेगा सूबे के महामूर्खों का जमावड़ा, बंटेगी उपाधियों की रेवड़ियां

Listen to this article
डॉ अरविन्द वर्मा, चेयरमैन, आयोजन समिति, 50 वाँ फ़रकिया स्टेट महामूर्ख सम्मेलन, खगड़िया

50वें फ़रकिया एस्टेट महामूर्ख सम्मेलन में 02 मार्च को लगेगा सूबे के महामूर्खों का जमावड़ा, बंटेगी उपाधियों की रेवड़ियां

कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने को ले तैयारियां पूरी – डॉ अरविन्द वर्मा, अध्यक्ष,आयोजन समिति

ANA/Indu Prabha

खगड़िया। फरकिया एस्टेट महामूर्ख सम्मेलन का 50 वां वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन जिला मुख्यालय स्थित नेशनल स्कूल परिसर में 02 मार्च को किया जाएगा जिसमें बिहार के कई जिले से पधारे कवियों, कवयित्रियों, हास्य कलाकारों, नृत्यांगनाओं, साहित्यकारों, पत्रकारों, राजनीतिज्ञों तथा समाजसेवियों का लगेगा जमावड़ा। अव्वल दर्जे के लोकप्रिय महामूर्खों को मिलेगी अनोखी उपाधियां, घोषित किए जायेंगे नए महामूर्खाधिपति, महामूर्खधिराज के नामों की सूचना। उक्त बातें, 50वें फ़रकिया एस्टेट महामूर्ख सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार डॉ अरविन्द वर्मा ने एक विशेष भेंट में कही। आगे डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा समारोह में रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशी फगुआ गीत, जोगीड़ा, लोक गीत की प्रस्तुति से श्रोतागण एवं दर्शकगण होंगे आनंदित। सम्मेलन के संस्थापक एवं पत्रकार अरुण वर्मा के अनुसार सुंदर, आकर्षक व पठनीय स्मारिका का विमोचन एवं कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों को प्रशस्ति पत्र दे सम्मानित भी किया जायेगा। आगे डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा 50वें फरकिया एस्टेट महामूर्ख सम्मेलन की ऐतिहासिक बनाने को ले तैयारियां पूरी कर ली गई है। अरुण वर्मा और सुरेश पोद्दार कार्यकर्ताओं को निरंतर दिशा निर्देश दे रहे हैं कार्यक्रम को पूर्णतः सफ़ल बनाने को लेकर।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000