वरिष्ठ पत्रकार प्रभात सुमन “आकाशवाणी” से अवकाश ग्रहण करने के बावजूद करते रहेंगे पत्रकारिता “आज” के माध्यम से

Listen to this article
प्रभात सुमन, वरिष्ठ पत्रकार व ज़िला ब्यूरो प्रमुख “आज “

वरिष्ठ पत्रकार प्रभात सुमन “आकाशवाणी” से अवकाश ग्रहण करने के बावजूद करते रहेंगे पत्रकारिता “आज” के माध्यम से

वरिष्ठ पत्रकार डॉ अरविन्द वर्मा सहित कईयों ने प्रभात सुमन को दी शुभकामनाएं

ANA/S.K.Verma

खगड़िया। जिले के पत्रकारिता जगत के जाने-माने चेहरे और वरिष्ठ पत्रकार प्रभात सुमन ने आकाशवाणी (प्रसार भारती), पटना के साथ अपने दो दशकों के लंबे और सफल जुड़ाव पर विराम लगा दिया है। वर्ष 2004 में आकाशवाणी से जुड़ने के साथ शुरू हुआ उनके पत्रकारिता के ‘दूसरे अध्याय’ का यह सफर अब एक सुखद मोड़ पर समाप्त हो गया, उन्होंने अवकाश ग्रहण किया। पिछले 20 वर्षों से प्रभात सुमन की आवाज आकाशवाणी पर खबरों और ‘मासिक हलचल’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से श्रोताओं तक पहुँचती रही है। समाचार वाचन और रिपोर्टिंग में अपनी विशिष्ट शैली के लिए पहचाने जाने वाले सुमन अब आकाशवाणी के नियमित बुलेटिनों में नजर नहीं आएंगे। उन्होंने इस विदाई को एक “सुखद समाप्ति” बताते हुए अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। आकाशवाणी से विदा लेने के बावजूद, पत्रकारिता के प्रति उनका समर्पण कम नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछले तीन दशकों से भी अधिक समय से दैनिक ‘आज’ के साथ उनका जो जुड़ाव रहा है, वह अनवरत जारी रहेगा। प्रभात सुमन ने कहा कि अखबार के माध्यम से पाठकों से मिलने वाला स्नेह और उनकी लेखनी का सफर पहले की तरह ही चलता रहेगा। उनके इस निर्णय के बाद वरिष्ठ पत्रकार डॉ अरविन्द वर्मा सहित कई शुभचिंतकों और पत्रकारिता जगत के कलमगारों ने उन्हें भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ दी । प्रभात सुमन ने भी सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सहयोग की अपेक्षा की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000