पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने किया जीआरपी थाना का औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश

Listen to this article

पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने किया जीआरपी थाना का औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश

अलर्ट मोड पर रहते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं ज्वलनशील पदार्थों पर रखें कड़ी निगरानी – लक्ष्मी निवास मिश्र, पुलिस अधीक्षक रेलवे

ANA/P.Jaiswal

गोंडा। पुलिस अधीक्षक रेलवे, गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र ने जीआरपी थाना का औचक निरीक्षण किया। इसी क्रम में उन्होंने सीसीटीएनएस कार्यालय, मलखाना, बंदी गृह, शस्त्रागार और थाना कार्यालय का अवलोकन किया। थाना में लंबित विवेचनाओं का आर्दलि रुम करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सर्वसम्बंधित को आदेशित किया गया एवं आगामी त्यौहार होली और रमजान यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण शस्त्रागार में शस्त्र, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, डंडा और दंगा नियंत्रण उपकरणों की स्थिति भी परखी गई। पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने महिला यात्रियों के प्रति उनके दायित्वों व नम्र व्यवहार रखने हेतु पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया। थाना कार्यालय निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, आउटर पार्किंग, वेटिंग हॉल आदि का पैदल ही गस्त किया तथा जीआरपी प्रभारी निरीक्षक को आगामी त्यौहार होली, रमजान यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण अलर्ट मोड पर रहते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं ज्वलनशील पदार्थों पर कड़ी निगरानी रखने तथा आरपीएफ के साथ समन्वय स्थापित कर सघन चेकिंग अभियान संचालित करने का निर्देश दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000