आई.एम.ए और आई.डी.ए के सयुंक्त बैनर तले मनाया गया डॉक्टर्स होली मिलन महोत्सव, एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

आई.एम.ए और आई.डी.ए के सयुंक्त बैनर तले मनाया गया डॉक्टर्स होली मिलन महोत्सव, एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी  

  • एक दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर डॉक्टरों ने मनाया होली मिलन समारोह

  • धर्म पत्नियों संग डॉक्टर्स भी होली के गीतों पर झूम उठे

ANA/SONU VERMA

खगड़िया। होली रंगों का त्योहार है। इस त्योहार में सभी रंगों का मेल बेजोड़ है। भारत की संस्कृति व सभ्यता की पहचान त्यौहारों के माध्यम से देखने को मिलता है। होली त्यौहार में सभी रंगों का मिलन से एकता में अनेकता की पहचान भी कराती  है। लोग वर्षों से नाराजगी तथा आपसी मतभेद को भुलाने का मौका होली में  ही मिलता है।

होली पर्व नजदीक आने के साथ ही लोगों में पर्व का उमंग छाने लगा है। चारों ओर होली के गीत और मौज मस्ती से आजकल वातावरण भी हुरदंग हो चला है। इसी क्रम में  नगर थाना स्थित कार्तिक रेजीडेंसी में रविवार की देर शाम आई.एम.ए और आई.डी.ए के सयुंक्त बैनर तले डॉक्टर्स होली मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत दीप प्रज्वलित कर व गुलाल से भड़े बम फोड़ कर किया गया। अपने अपने धर्मपत्नी व बच्चों के साथ उपस्थित हुए इस  होली मिलन महोत्सव में शहर के कई जाने – माने चर्चित डॉक्टर ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर व गले मिलकर होली की बधाई होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी ने शांति व भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील भी की। इसके अलावा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बेगूसराय से आयी कलाकारों की टीम ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया, जिसे सुन उपस्थित सभी गणमान्य झूम उठे।  डॉ प्रेम कुमार ने कहा होली ही एक ऐसा त्योहार है जिसमें सभी गिले – शिकवे भूलाकर एक-दूसर को गुलाल लगाकर आपस में प्यार व खुशियां बांटा जाता हैं।

वहीँ दूसरी ओर शिशुरोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक कुमार ने कहा कि रंगों का त्योहार होली आपसी प्रेम एवं भाईचारे का प्रतीक है। हमें खुशनुमा माहौल में समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर इस त्योहार को मनाना चाहिए। इससे भाईचारा बढ़ेगी व स्वच्छ समाज का भी निर्माण होगा।आगे उन्होंने होली मिलन महोत्सव में आये हुए तमाम डॉक्टर्स एवं उनके परिवार वालों से अपील किया कि  होली को परंपरागत तरीके से ही मनाये, हर्बल गुलाल का ही प्रयोग करें  और दूसरों को भी बहुमूल्य सलाह दें। होली जैसे पर्व में भी बच्चों को बड़ो के संरक्षण में ही रंगो से खेलने दें।  हानिकारक रंगों से खुद भी दूर रहें और बच्चों को भी दूर रखे। फिजिशन डॉक्टर सतीश कुमार ने होली के रंग को बदरंग होने से बचाने का आग्रह किया, जिस पर उपस्थित सभी डॉक्टर्स ने इस आग्रह का एक स्वर में  समर्थन किया। साथ ही कहा कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, इसलिए अपने अंदर की बुराई को अपने ऊपर हावी न होने दें।  डॉक्टर स्वतंत्र ने  कहा कि होली मिलन के माध्यम से एक-दूसरे के करीब पहुंचने का मौका मिलता हैं। डॉ आर के तुलस्यान ने कहा कि होली के पावन पर्व सादगी  व शांति से मनाएं तथा हुडदंगियों से बच कर रहें। 

कलाकारों में मुन्ना जी, मोना सिंह व कंचन गांगुली ने होली गीत गाकर सबका मनोरंजन किया। संचालन के दौरान कई होली गीत और जोगीरा सर ररररर जैसे गीत पर सभी झूम जाते। वहीँ दूसरी ओर डॉक्टर पुत्री मिस रितिका ने भी अपनी सुरीली गायकी से उपस्थित अतिथि का अभिवादन किया। उनके द्वारा गाये हुए गीत को सभी ने सराहा साथ ही आशीर्वाद भी दिया की गायकी में अपना नाम व यश बनायें। इसके अलावा पूरे समारोह के दौरान हंसी-ठिठोली का भी दौर चलता रहा। बीच-बीच में लोग ठहाके भी लगाते रहे। सभी आगत अतिथियों का स्वागत होली के रंग बिरंगी टोपी पहना कर किया गया। 

होली मिलन महोत्सव में उपस्थित लोगों में प्रमुख थे – डॉ प्रेम कुमार, डॉ आर के वर्मा, डॉ नागमणि कुमार, डॉ राकेश कुमार, डॉ देवव्रत कुमार, डॉ दीपक कुमार, डॉ सुनील कुमार, डॉ आर के गुप्ता, डॉ सत्यम कुमार, डॉ राकेश, डॉ मनीष कुमार, डॉ अमर सत्यम, डॉ राजेश  कुमार, डॉ पवन कुमार, डॉ डब्लू कुमार, डॉ प्रभांशु कुमार, डॉ संजय कुमार, डॉ सतीश कुमार, डॉ पंसारी, डॉ आर के तुलस्यान, अभिलाष (हेल्थ काउंसलर सदर अस्पताल, खगड़िया), मनोज कुमार (लैब इंचार्ज सदर अस्पताल, खगड़िया), रीज़न कुमार आदि। कार्यक्रम का सफल संचालन मोनार्क बायो कैम के द्वारा किया गया।  

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129