राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी और भाजपा सांसद संजय जायसवाल की उपस्थिति में हुआ भव्य मिलन समारोह 

Listen to this article

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी और भाजपा सांसद संजय जायसवाल की उपस्थिति में हुआ भव्य मिलन समारोह 

समाज की 11 मातृ शक्तियों और 151 कर्मयोगियों को किया गया सम्मानित

“जायसवाल संदेश” नामक स्मारिका का हुआ विमोचन

ANA/Prem Kumar

नई दिल्ली। सामुदायिक भवन, वेलकम कॉलोनी के विशाल प्रांगण में जायसवाल समाज यमुनापार दिल्ली द्वारा 43वां होली मंगल मिलन समारोह सह युवक परिचय सम्मेलन धूमधाम से संपन्न हुआ, जिसमें समाज की एकताएकसूत्र में बांधने का दृढ़ संकल्प लिया गया क्योंकि सामाजिक एकता एवं जागरूकता से ही सामाजिक कुरीतियों पर नियंत्रण किया जा सकता है। समारोह की अध्यक्षता राम हर्ष जायसवाल एवं अतिथियों का स्वागत लोटन जायसवाल और गोपाल जी जायसवाल एवं सफल, अनुशासित, कुशल मंच संचालन आदित्य वर्धनम (महासचिव) द्वारा किया गया। सम्मेलन में हजारों सजातीय लोगों की सपरिवार गरिमामई उपस्थिति कार्यक्रम को विशेष भव्यता प्रदान कर रही थी। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलदेवता राज-राजेश्वर सहस्त्रार्जुन जी के तैल चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर पूजा एवं दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिलाओं के न्याय और सशक्तिकरण की सशक्त हस्ताक्षर, राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी एवं पूर्व बिहार भाजपा अध्यक्ष और लोकप्रिय लोकसभा सांसद ड़ॉ संजय जायसवाल जी की गरिमामई उपस्थित रही। जायसवाल समाज यमुनापार, दिल्ली के पदाधिकारी द्वारा आए हुए सभी अतिथियों को अंगवस्त्र, प्रतिक चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पूर्व बिहार भाजपा अध्यक्ष एवं लोकसभा संसद सदस्य ड़ॉ संजय जायसवाल जी ने होली मिलन के कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति को अपने कलवार / वैश्य परिवार का आत्मीय हिस्सा बताया और सभी को शुभकामनाये प्रेषित की | ड़ॉ संजय जायसवाल ने अपने उद्धबोधन में प्रमुखता से कहा की लोकतंत्र में वही जाति या वर्ग जीने का हकदार होता है जो सत्ता और राजनीति की दौड़ में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए एकजुट होकर संघर्षरत होता है | आज के इस कार्यक्रम में एकता, सम्मान और संस्कृति को संरक्षित करने का उत्सव दिखाई दे रहा है।|कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने अपने संबोधन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर महिलाओं की शिक्षा, समाज में उनकी समान भागीदारी तथा सामाजिक समरसता एवं एकता की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि सशक्त और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए महिलाओं का शिक्षित एवं जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता में निहित होती है और इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगी। विशिष्ट अतिथि एवं सम्मानित अतिथि के रूप में जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी दिव्य जायसवाल (पूर्व महापौर दिल्ली), विजय भगत (पूर्व महापौर दिल्ली), प्रवीर पंकज (निदेशक – भारतीय भू -वैज्ञानिक सर्वेक्षण), नर्मदेश्वर जायसवाल (पूर्व महासचिव -जयसवाल समाज दिल्ली), राजीव जायसवाल (अध्यक्ष जयसवाल समाज दिल्ली), किशोर भगत (महासचिव – अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार महासभा), पूनम चौधरी (राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष -अखिल भारतीय हैहय कलचुरी महासभा), राम मनोहर जायसवाल (जोरहाट, असम), निशांत जायसवाल (नागपुर), राष्ट्र कवि राधे श्याम बंधु , दयाशंकर जायसवाल, राम नारायण जायसवाल, अवधेश गुप्ता, संतलाल जायसवाल, शंकरलाल जायसवाल, विजय जायसवाल, राजकुमार जायसवाल (बल्ब वाले), राजकुमार जायसवाल (मेटल वाले), महेश जायसवाल, रश्मि चौकशे, ड़ॉ राजेश जायसवाल, पत्रकार श्री आर के जायसवाल, के के जायसवाल एवं दिल्ली एनसीआर के तमाम गणमान्य समाजसेवी सम्मिलित हुए । मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का उद्बोधन हुआ जिसमें सभी ने होली मिलन की शुभकामनाएं प्रेषित की और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी द्वारा नारी को शिक्षित एवं समज में बराबर की हिस्सेदारी, सामाजिक समरसता एवं एकता पर जोर दिया और कहा कि इसका कोई विकल्प नहीं है, हमारी एकता ही एकमात्र हमारी ताकत है जिसके लिए वह निरंतर प्रत्यनशील रहेंगी। पूर्व उप महापौर दिव्य जायसवाल एवं राजीव जायसवाल (अध्यक्ष जयसवाल समाज दिल्ली) ने कहा कि लोगों को पूरे साल इस कार्यक्रम का इंतजार रहता है जोकि यहां हर उम्र वह वर्ग के लोगों की सहभागिता रहती है। पूर्व उप महापौर विजय भगत ने राजनीतिक चेतन पर जोर दिया और समाज को सशक्त बनाने हेतु सभी की राजनीतिक भागीदारी के लिए आह्वान किया। नर्बदेश्वर जायसवाल, गोपाल जायसवाल, रश्मि चौकसे ने होली मिलन के लगातार 43वा आयोजन को सामाजिक समरसता एवं बिरादरी एकजुटता का प्रमाण बताया और भविष्य में ऐसे जबरदस्त सफल आयोजन होते रहे उसके लिए शुभकामनाएं प्रेषित की | स्वामी ओम प्रकाश जी ने समाज के द्वारा समाज को समर्पित कार्यक्रम की भरी भूरी प्रशंशा की और सभी स्वजातीय लोगों को तन मन धन से सहयोग करने का आह्वाहन किया। इस अवसर पर समाज का दर्पण मानी जाने वाली जायसवाल संदेश स्मारिका का विमोचन उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया, जिससे युवा पीढ़ी को उपयुक्त जीवनसाथी चयन में सहयोग मिल सके। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 151 सामाजिक कर्मयोगियों को सम्मानित किया गया। साथ ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मंचासीन अतिथियों द्वारा सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर समाज की 11 मातृशक्तियों को उनके सामाजिक योगदान और प्रेरणादायी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त पेशेवर कलाकारों तथा समाज के बच्चों द्वारा प्रस्तुत झाँकी, गीत-संगीत, कविता-पाठ एवं लोकनृत्य जैसे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और जायसवाल समाज यमुनापार द्वारा उन्हें पुरुस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया। इस आयोजन की विशेषता यह रही कि यह पूर्णतः समाज के द्वारा समाज को समर्पित कार्यक्रम था । जायसवाल समाज यमुनापार, दिल्ली पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की परंपरा को निभाते हुए प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम के आय-व्यय तथा सहयोगदाताओं की सूची सार्वजनिक की गयी। कार्यक्रम का समापन सुरुचि पूर्ण रात्रि भोज से हुआ | इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने में सर्व रामहर्ष जयसवाल (अध्यक्ष), आदित्य वर्धनम (महासचिव), अवधेश गुप्ता (कोषाध्यक्ष), दयाशंकर जायसवाल (सचिव), विजय जायसवाल (उपसचिव), आसाराम जायसवाल (उपाध्यक्ष), वीरेंद्र कुमार जायसवाल (प्रचार मंत्री), कमलेश जायसवाल (भंडार मंत्री), माता प्रसाद जायसवाल (भंडार मंत्री), अमित कुमार जायसवाल (युवा अध्यक्ष), योगेंद्र जायसवाल (युवा कोषाध्यक्ष), मुकेश जायसवाल (युवा उपाध्यक्ष), घनश्याम जायसवाल (युवा सचिव), अजय जायसवाल, रितेश जायसवाल (संगठन मंत्री), करण जायसवाल (संगठन मंत्री), संदीप जयसवाल (संगठन मंत्री), लालमणि जायसवाल, भीम कुमार जायसवाल आदि का योगदान सराहनीय रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000