डीएम वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय -आय -सह -मेधा-छात्रवृति परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

Listen to this article

डीएम वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय -आय -सह -मेधा-छात्रवृति परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

जिले में बनाए गए आठ परीक्षा केंद्रों पर हुई कदाचारमुक्त परीक्षा, हर परीक्षा केन्द्र पर प्रतिनियुक्त रहे महिला एवं पुलिस बल

ANA/Indu Prabha

हाजीपुर। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के मार्गदर्शन में शैक्षणिक वर्ष 2025-26 (प्रोजेक्ट वर्ष 2026-27) के अंतर्गत आयोजित होने वाली राष्ट्रीय आय-सह-मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा जिले में बनाए गए 8 केंद्रों पर बुधवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस दौरान कुल आवंटित 5,866 परीक्षार्थियों में से 5,308 परीक्षा में उपस्थित हुए। वहीं 558 परीक्षार्थी किसी वजह से परीक्षा में अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई थी। इस वजह से किसी भी केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी कदाचार के आरोप में निष्कासित नहीं किए गए। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित परीक्षा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 10:30 बजे से 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 01:00 बजे से 02:30 बजे तक संचालित हुई। पहली पाली मानसिक योग्यता तथा दूसरी पाली में शैक्षिक योग्यता विषय की परीक्षा ली गई। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण बनाए रखने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक स्तर पर विशेष व्यवस्था की गई थी। परीक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले में बनाए गए कुल 8 परीक्षा केंद्रों में राजकीय मिडिल स्कूल अस्तीपुर, हाईयर सेकेंडरी स्कूल मीनापुर राई, राजकीय मिडिल स्कूल कुतुबपुर एकरा, जनता हाई स्कूल पानापुर धर्मपुर (बिदुपुर), मिडिल स्कूल चन्द्रालय, हाई स्कूल सेन्दुआरी, हाईयर सेकेंडरी स्कूल कुतुबपुर एकारा तथा राय वीरेन्द्र सिंह कॉलेज कुतुबपुर शामिल हैं। परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु प्रत्येक केंद्र पर एक-एक दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई। इस प्रकार कुल 8 दंडाधिकारी एवं 8 पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए। साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 1 से 4 पुलिस बल (महिला बल सहित) की भी प्रतिनियुक्त रहे। इसके अतिरिक्त परीक्षा के दौरान निरंतर निगरानी के लिए प्रतिनियुक्त 3 गश्ती दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी भी सभी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर विधि-व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखे हुए थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000