सीएम नीतीश कुमार ने दी फ़रकिया वासियों को 319 योजनाओं की सौगात, बोले मैं जो कहता हूं वो करता हूं

Listen to this article

सीएम नीतीश कुमार ने दी फ़रकिया वासियों को 319 योजनाओं की सौगात, बोले मैं जो कहता हूं वो करता हूं

सीएम नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों द्वारा लगाई गई स्टॉल का भी किया अवलोकन

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी और समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने भी किया संबोधन

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। बिहार सरकार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समृद्धि यात्रा के दौरान खगड़िया जिले के विभिन्न परियोजनाओं में 35 योजनाओं,
(अनुमानित राशि 43 करोड़) का शिलान्यास और 284 योजनाओं, (अनुमानित राशि 261 करोड़) का उद्घाटन किया। जन संवाद कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री मदन सहनी ने मुख्य मंत्री नीतीश कुमार का किया स्वागत एवं अभिनंदन। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री

सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री, बिहार सरकार

विजय चौधरी ने भी अपने भाषण में सीएम नीतीश कुमार की जम कर तारीफ की। जब की सीएम नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी तारीफ करते हुए कहा बिहार में जो विकास दिख रहा है उसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का भरपूर सहयोग का ही प्रतिफल है। डबल इंजन की सरकार के कार्य काल में बिहार समृद्ध बिहार बन रहा है इसलिए मैंने समृद्धि यात्रा निकाली है और आप तक पहुंच कर कार्यों के कार्यकलापों की जानकारी

विजय चौधरी, जल संसाधन मंत्री, बिहार सरकार

दे रहा हूं। मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने खगड़िया जिलांतर्गत क्रियान्वित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा तथा संसारपुर मैदान में जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उपस्थित जनसमूहों को संबोधित करते हुए मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने कहा मैं जो कहता हूं , वो करता हूं। मैंने जो वादा किया निभा रहा हूं। हमेशा जनहित में वर्षों से कार्य करता आ रहा हूं। खगड़िया जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल मां कात्यायनी धाम में पर्यटन विभाग द्वारा करोड़ों की

मदन सहनी, समाज कल्याण मंत्री सह प्रभारी मंत्री, बिहार सरकार

लागत से विकास कार्य हो रहा है, जिससे दूर दराज से आने वाले पर्यटकों और धर्मावलंबियों को कोई परेशानी नहीं होगी। पहले लोग सिर्फ़ ट्रेन के सवारी से ही मां कात्यायनी धाम पहुंचते थे अब सड़क मार्ग से भी पहुंचेंगे और मां कात्यायनी की पूजा अर्चना का सकेंगे। खगड़िया बाईपास सड़क के पक्कीकरण और बूढ़ी गंडक पर पुल का निर्माण होने से लोग सीधे चौधरी टोला होते हुए एनएच 31 पर पहुंच जाएंगे, दूरियां कम होगी और शहर में सड़क जाम की स्थिति से लोगों को मुक्ति भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने जिले की कई विकास योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास किया और विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टालों का अवलोकन किया। उक्त दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने संसारपुर में लगे विभिन्न विकास योजनाओं के स्टालों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इसके बाद जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होकर स्थानीय लोगों से संवाद किया और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा बिजली, बाढ़ नियंत्रण और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं का भी उद्घाटन किया गया। मुख्यमंत्री के दौरे में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, समाज कल्याण मंत्री सह प्रभारी मंत्री मदन सहनी तथा एमएलसी ललन सर्राफ संग पहुंचे। मंचासिन थे विधायक, पूर्व विधायक एवं एनडीए के सभी घटक दल के जिलाध्यक्ष आदि। जिले में कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। कार्यक्रम स्थलों पर बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती और ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था की गई। जिलाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000