माता गुजरी यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह का उद्घाटन बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने किया

Listen to this article
दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार तथा उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल

माता गुजरी यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह का उद्घाटन बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने किया

इस संस्थान से डिग्री प्राप्त छात्र, छात्राएं ज्ञान और कौशल के बल पर देंगे राष्ट्र की प्रगति में योगदान – डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री

माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ इच्छित भारत ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का किया स्वागत

ANA/Arvind Verma

किशनगंज। माता गुजरी विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार तथा उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान करते हुए उनके भविष्य की कामना की। माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ इच्छित भारत ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उक्त अवसर पर उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा विद्यार्थियों की उपलब्धियों, उनके

बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का स्वागत करते माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ इच्छित भारत

परिश्रम तथा उज्ज्वल भविष्य की संभावनाओं को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। मुझे विश्वास है कि यहां से शिक्षा प्राप्त कर निकलने वाले सभी युवा अपने ज्ञान, कौशल और संस्कारों के बल पर समाज एवं राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उक्त अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा शिक्षा मंत्री सुनील कुमार सहित अनेक सम्मानित जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी आगंतुक अतिथियों ने तमाम विद्यार्थियों के उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक

माता गुजरी यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में परिधान पहने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार तथा उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल

शुभकामनाएं दी। माता गुजरी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित पहले दीक्षांत समारोह में मेडिकल, नर्सिंग और फार्मेसी संकाय के स्नातक विद्यार्थियों को पहली बार औपचारिक रूप से डिग्रियां प्रदान की गई । इस कार्यक्रम को संस्थान की शैक्षणिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि थे बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जबकि विशिष्ट अतिथि थे बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार एवं बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि शिक्षा मंत्री सुनील कुमार तथा उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रथम दीक्षांत समारोह का विधिवत उद्घाटन किया।माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ इच्छित भारत के अनुसार, यह आयोजन केवल छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव नहीं है, बल्कि सीमांचल क्षेत्र में उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। आगे उन्होंने कहा एमजीएम मेडिकल कॉलेज की स्थापना बिहार के सीमांचल क्षेत्र में मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी। इस ऐतिहासिक समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति एक यादगार बन गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000