भाकपा शताब्दी वर्ष समारोह : मोदी सरकार देश की एकता, अखंडता को तोड़ने की कर रही काम, कॉमरेड ने कहा

Listen to this article

भाकपा शताब्दी वर्ष समारोह : मोदी सरकार देश की एकता, अखंडता को तोड़ने की कर रही काम, कॉमरेड ने कहा

भूमिहीनों को पांच डेसिमल जमीन उपलब्ध कराने का आदेश खगड़िया प्रशासन ने उड़ा दिया हवा में -काo पुनीत मुखिया, ज़िला सचिव

शहीदों के तैल चित्र पर पुष्प माला चढ़ा कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी खगड़िया जिला परिषद की ओर से जिला कार्यालय योगेंद्र भवन में पार्टी के 100 वर्षगांठ एवं शताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन जिला कार्यालय योगेंद्र भवन में काo पुनीत मुखिया जिला सचिव की अध्यक्षता किया गयाl समारोह का उद्घाटन करते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राष्ट्रीय परिषद सदस्य मार्क्सवादी चिंतक कामरेड अनिल राजिमवाले ने कहा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना उद्योगी नगरी कानपुर में 26 दिसंबर 1925 ई को हुई थी। बजाप्ता स्थापना के पूर्व अनेकों कम्युनिस्ट नेताओं ने देश की आजादी की लड़ाई में अपनी अहम भूमिका अदा की है। कम्युनिस्ट नेताओं ने ही सबसे पहले पूर्ण आज़ादी का मांग एवं नारा कांग्रेस अधिवेशन में दिए थे। देश को विदेशी दासता से मुक्त करने के साथ ही देश में व्याप्त छुआछूत, बैठ बेगारी, सामाजिक ,आर्थिक असमानता के खिलाफ जमींदारी प्रथा का भी विरोध पुरजोर तरीके से कर रही थी। फलत देश की आजादी के बाद प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आम चुनाव में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में सीपीआई लोकसभा में थी। सीपीआई देश में जन आंदोलन एवं जन संघर्ष करके केंद्र एवं राज्य सरकार पर जंदवाब डालकर कई जनहितैषी कानून बनवाने का काम किया।जमींदारी प्रथा का उन्मूलन, राजा महाराजाओं को मिलने वाला प्रिवीपर्स को बंद कराने ,सार्वजनिक क्षेत्र में उद्योग लगाने, बैंकों एवं कोयला खदानों का राष्ट्रीयकरण करवाने में पार्टी ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया।केंद्र एवं राज्य सरकार के कॉर्पोरेट घराना देसी विदेशी पूंजीपतियों एवं जमीदार पक्षी आर्थिक नीति का पार्टी डटकर विरोध करती रही है। चाहे वह हैदराबाद निजाम के खिलाफ तेलंगाना शास्त्र किसान आंदोलन एवं तेभागा किसान आंदोलन को याद करते हुए कम्युनिस्ट पार्टी विचारधारा से आज तक समझौता नहीं किया है। आज मोदी सरकार फासीवाद के रास्ते पर चलकर देश की एकता अखंडता को तोड़ने का काम कर रही है एवं संप्रदायवाद को बढ़ावा दे रही है। लोकसभा के अंदर देश के गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के ऊपर जो घृणित बयान देने का काम किया इससे भाजपा एवं आरएसएस का असली चेहरा उजागर हुआ है। भाजपा संघ परिवार चोर दरवाजे से संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है ऐसी स्थिति में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संगठन को शताब्दी वर्ष के अवसर पर मजबूत करने का आह्वान किए। समारोह को संबोधित करते भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहार राज्य कार्यकारिणी सदस्य सदस्य काo प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शताब्दी वर्ष के अवसर पर पार्टी संगठन को जन आंदोलन के जरिए मजबूत करने की जरूरत है खगड़िया जिले के अंदर बड़े-बड़े जमींदारों के जमीन पर झंडा गाड़कर जमीन बंटवाने एवं कानून लड़ाई लड़कर पर्चा दिलवाने का काम किया गया है। आज किसान एवं मजदूर फटेहाल की जिंदगी जी रहे हैं किसाने के फसल का लाभकारी कीमत दिलाने में मोदी सरकार विफल रही है। किसानों का धान पैक्स के माध्यम से ओने पौने भाव में खरीदा जा रहा है ऐसी स्थिति में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को मजबूत करना पड़ेगा। जिला सचिव कामरेड पुनीत मुखिया ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार राज भूमि सुधार कानून के आलोक में जमींदारों के जमीन पर न सिर्फ लाल झंडा गाडकर हजारों एकड़ जमीन गरीबों के बीच वितरण कर दखल दिलाई एवं सैकड़ो गांव बसाने का काम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता पूर्व विधायक कां सत्यनारायण सिंह के नेतृत्व में किया गया लेकिन आज वर्षों से बसे लोगों को सरकार पर्चा देना नहीं चाहती है। भूमि आंदोलन में हमारे एक दर्जन अनमोल साथी शहीद मेदिनी साह, शहीद बद्री नारायण सिंह, शाहिद राम बच्चन महतो,शहीद भागो देवी, शाहिद सुखदेव राम, शाहिद बिंदेश्वरी सॉह, प्रकाश सादा,भूमि आंदोलन में शहादत देने का काम किया लेकिन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भूमि आंदोलन में जमींदार या अपराध कर्मियों से समझौता नहीं किया। 50 60 वर्षों से बसे चौथम अंचल के नौरंगा एवं परबत्ता अंचल के मेहदीपुर गांव के बसे लोगों को कोर्ट के आदेश पर पिछले दिनों घर उजाड़ दिया गया लेकिन प्रशासन उजाड़े दलित महा दलित परिवार को बेसाने का काम एवं जमीन उपलब्ध करवाने का काम नहीं कर रही है जिसके चलते आज भूमिहीन परिवार खुले आसमान के नीचे रहने पर मजबूर है नीतिश सरकार के द्वारा तमाम भूमिहीन परिवार को पांच-पांच डेसिमल जमीन उपलब्ध कराने का आदेश खगड़िया प्रशासन के द्वारा हवा हवाई में उड़ा दिया गया है सीपीआई बिहार र राज्य परिषद सदस्य कामरेड पभाशकर सिंह ने कहा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का संगठनिक महीना के अवसर पर नए-नए नौजवानों को सदस्य बनाने पर जोर देते हुए शाखा आंचल को शताब्दी वर्ष के अवसर पर मजबूत करने की जरूरत है। समारोह को संबोधित करते सहायक जिला सचिव कां रबीन्द्र यादव ने कहा समारोह के अवसर पर तमाम पार्टी सदस्य अपनी सदस्यता का नवीनीकरण मार्च तक कराने का अपील किये। समारोह का अभिनंदन सीपीआई नेता कामरेड विन्देश्वरी साह, कामरेड गणेश शर्मा, कामरेड चन्द किशोर यादव अधिवक्ता बिहार महिला समाज जिला सचिव माला देवी, उपाध्यक्ष बबीता देवी एटक के जिला अध्यक्ष कां रमेश चंद्र चौधरी, एटक राज्य कार्यकारिणी सदस्य कामरेड चंरजीत यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य , कॉ नारायण साह उपस्थित थे। समारोह में उन तमाम पुराने नेताओं एवं शहीद परिवार को माला चादर एवं झंडा से जिला मंत्री के द्वारा सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर झंडातोलन जिला सचिव प्रभाशकर सिंह एवं शहीद सतनारायण सिंह,शहीद बद्रीनारायण सिंह सहित सभी शहीदों के तैलचित्र पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत शहीद गान एवं जन गीत कॉ महेंद्र महीप एवं कामरेड जोगिंदर शर्मा के द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिला कार्यालय योगेंद्र भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया। इस अवसर पर शहर में आकर्षक जुलूस निकाला गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000