केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पहुंचे अपने पैतृक गांव, बड़ी माता से मिल ली उनके स्वास्थ्य की जानकारी

Listen to this article

केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पहुंचे अपने पैतृक गांव, बड़ी माता से मिल ली उनके स्वास्थ्य की जानकारी

दिवंगत अर्जुन पासवान के तैल चित्र पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सहित सांसद और विधायकों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

अपने पूर्वजों की प्रतिमा पर मंत्री चिराग पासवान ने किया माल्यार्पण

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत शहरबन्नी स्थित मंत्री जी टोला में अपने पैतृक आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का आगमन हुआ। यहाँ उन्होंने सबसे पहले अपने पिता रामविलास पासवान एवं अपने पूर्वजों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके पश्चात उन्होंने हाल ही में दिवंगत हुए अपने चाचा अर्जुन पासवान के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वे कुछ समय तक शोकाकुल परिवार के साथ रहे और परिवार के सदस्यों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। साथ ही उन्होंने बड़ी माँ राजकुमारी देवी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया। इस अवसर पर खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने अर्जुन पासवान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि अर्जुन पासवान का निधन समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने आगे कहा कि इस दुःख की घड़ी में वे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं उनके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। परिवार को सदैव उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी, परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय सिंह, बख्तियारपुर के विधायक अरुण शाह, गरौली के विधायक विष्णुदेव पासवान, युवा के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, लोजपा प्रदेश सचिव सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर पवन जयसवाल, खगड़िया जिला अध्यक्ष मनीष शाह, आईटी सेल जिलाध्यक्ष निशांत कुमार, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बुद्धन पासवान जी, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्वेता शबनम, एससी एसटी के जिलाध्यक्ष रामविलास पासवान, लेबर सेल के जिलाध्यक्ष रामतनिक मंडल, सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार नवीन पासवान, प्रखंड अध्यक्ष रामप्रीत कुमार, चंदन सिंह , अभिषेक कुमार, राजीव कुमार, मोहन सिंह, जफर मुन्ना, अमलेश कुमार अमलु, नीतीश सिंह, मंचन कुमार, अन्नत पासवान, दीपक पासवान ,रूबी देवी एवं सैकड़ों पार्टी के पदाधिकारी समेत कार्यकर्तागण मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000