सांसद विष्णु दयाल राम ने संसद में कहा पलामू और गढ़वा जिले में हर घर नल जल योजना की उच्चस्तरीय जांच हो

Listen to this article
विष्णु दयाल राम, सांसद

सांसद विष्णु दयाल राम ने संसद में कहा पलामू और गढ़वा जिले में हर घर नल जल योजना की उच्चस्तरीय जांच हो

सरकारी अभिलेख में दर्ज आंकड़े और जमीनी हकीकत बिल्कुल विपरीत – विष्णु दयाल राम, सांसद

ANA/Anil Verma

मेदनी नगर (पलामू) । सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत झारखंड सहित पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दोनों जिले पलामू एवं गढ़वा में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी “हर घर जल योजना” के क्रियान्वयन में व्याप्त गंभीर अनियमितताओं, कागजी प्रगति एवं संभावित भ्रष्टाचार से संबंधित अति महत्वपूर्ण मामले को उठाया। आगे उन्होंने कहा सरकारी अभिलेखों में पलामू एवं गढ़वा जिले को 75/80 प्रतिशत से अधिक “हर घर जल” कवरेज वाला दर्शाया गया है, जबकि जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। छतरपुर, चैनपुर, हुसैनाबाद, पांडू, पाटन, सदर मेदिनीनगर प्रखंड के साथ-साथ गढ़वा जिले के कांडी, मझिआंव, भंडरिया, रमना, भवनाथपुर एवं मेराल प्रखंडों के अधिकांश गाँवों में या तो नल कनेक्शन पूरी तरह निष्क्रिय हैं या फिर हफ्तों में एक बार पानी की आपूर्ति होती है। कई स्थानों पर बिना स्थायी जलस्रोत सुनिश्चित किए पाइपलाइन बिछा दी गयी है। सांसद विष्णु दयाल राम ने यह भी कहा अधूरी एवं अनुपयोगी ओवरहेड टंकियों के बावजूद कार्य पूर्णता प्रमाण-पत्र जारी कर दिए गए। परिणामस्वरूप, हजारों परिवार आज भी हैंडपंप, कुओं और तालाबों पर निर्भर रहने को मजबूर हैं, जबकि कागजों में योजनाओं को “पूर्ण” घोषित किया जा चुका है। कागजी प्रगति और वास्तविक स्थिति का भौतिक सत्यापन एवं दोषी अधिकारियों एवं एजेंसियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाय, तथा प्रभावित गाँवों में स्थायी जलस्रोतों के साथ नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित किया जाय। सनद रहे, पलामू एवं गढ़वा दोनों ही सूखा-प्रभावित एवं आकांक्षी जिले हैं, जहाँ पीने का पानी जीवन, स्वास्थ्य और गरिमा का मूल प्रश्न है। इस योजना की विफलता का सबसे अधिक दुष्प्रभाव महिलाओं, बच्चों और गरीब वर्ग पर पड़ रहा है, जिन्हें दूर-दराज से पानी लाने के लिए रोजाना भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सांसद ने जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार से अनुरोध करते हुए कहा कि पलामू एवं गढ़वा जिलों में हर घर जल योजना की उच्चस्तरीय जाँच कराकर दोषियों पर कार्रवाई करते हुए योजनाओं को पूर्ण कराने की कृपा की जाय।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000