मशहूर भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने मां कात्यायनी के दरबार में बिखेरा जलबा, झूम उठे श्रोता 

Listen to this article
सुखबीर सिंह लक्खा, भजन गायक

मशहूर भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा ने मां कात्यायनी के दरबार में बिखेरा जलबा, झूम उठे श्रोता 

डीएम नवीन कुमार संग एसपी राकेश कुमार भी आनंदित हो खूब बजाई तालियां

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। लखबीर सिंह लक्खा एक महान भारतीय भक्ति गायक हैं, जो विभिन्न हिंदू देवी-देवताओं को समर्पित अपने शक्तिशाली और भावपूर्ण भजनों के लिए प्रसिद्ध हैं। 76 वर्षीय लखबीर सिंह लक्खा प्रसिद्ध भारतीय भक्ति गायक हैं, जो मुख्य रूप से माता रानी (देवी) के भजन और श्याम भजनों के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने मां कात्यायनी मंदिर परिसर में आयोजित कात्यायनी महोत्सव में भावपूर्ण भक्ति भजनों से श्रोताओं का मन मुग्ध कर दिया। दो दिवसीय कात्यायनी महोत्सव में डीएम नवीन कुमार, एसपी राकेश कुमार के अलावा दर्जनों अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी भी खूब आनंदित हो तालियां बजाई और भजन गायक के संग गुनगुनाते नजर आए। भजन गायक संग फोटो और सेल्फी का दौर भी चलता रहा। मौके पर मौजूद थे डीडीसी श्वेता भारती, सदर विधायक बबलू मंडल, पूर्व विधायक छत्रपति यादव, खगड़िया नगर परिषद की सभापति अर्चना कुमारी तथा न्यास समिति के सदस्यगण। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और भव्य सजावट से सजाया गया, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा। महोत्सव के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000