“कोय काम रहतै त जरूर बोलिहो, परबत्ता कय हमरा पर बहुत कर्जा छै” – सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री

Listen to this article

“कोय काम रहतै त जरूर बोलिहो, परबत्ता कय हमरा पर बहुत कर्जा छै” – सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री

राजकीय चैती दुर्गा मेला का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने किया

डीएम नवीन कुमार ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं एसपी राकेश कुमार ने केन्द्रीय पकड़ा मंत्री को अंग वस्त्र से किया सम्मानित

ANA/Arvind Verma

खगड़िया। “कोय काम रहतै त जरूर बोलिहो, परबत्ता कय हमरा पर बहुत कर्जा छै सब कय धीरे धीरे पूरा करवे” उक्त बातें बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजकीय वैष्णवी चैती दुर्गा मेला का विधिवत दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करने के बाद अपने उद्घाटन भाषण में कही। आगे उन्होंने कहा छपरा से लेकर सिलीगुड़ी तक फोर लेन बनाने का आदेश प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है। काम भी तेजी से हो रहा है। पसराहा में स्टील फैक्ट्री खुलेगा। परबत्ता के साथ साथ खगड़िया का अव्वल स्थान बिहार में होगा। आगे उन्होंने कहा मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के कार्य काल में अनेकों जनोपयोगी कार्य किए गए और किए जा रहे हैं। एनडीए सरकार निरंतर बिहार को विकसित राज्य के रूप में पहचान राष्ट्रीय स्तर पर दिलाने कार्य कर रही है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का अंग वस्त्र से स्वागत जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने जबकि केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह का अंग वस्त्र से स्वागत पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने किया। मौके पर उपस्थित थे परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य, खगड़िया विधायक बबलू मंडल, बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल, संजय खंडेलिया, भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत तथा चैती दुर्गा मेला समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000