पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के जिले में दो दिवसीय (31मार्च एवं 01अप्रैल) दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह – अंगद कुशवाहा, सदस्य खाद्य आयोग

Listen to this article

पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के जिले में दो दिवसीय (31मार्च एवं 01अप्रैल) दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह – अंगद कुशवाहा, सदस्य खाद्य आयोग

मोहद्दीपुर के राजकीय चैती दुर्गा मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंत्री दीपक प्रकाश करेंगे उद्घाटन, 31 मार्च को

मंत्री दीपक प्रकाश समाहरणालय में विभागीय पदाधिकारियों के संग करेंगे समीक्षा बैठक 01 अप्रैल को

ANA/Arvind Verma

खगड़िया । बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का दो दिवसीय दौरा आगामी 31 मार्च और 01 अप्रैल को हो रहा है। उक्त जानकारी देते हुए बिहार खाद्य आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा ने मीडिया से कहा 31 मार्च को मंत्री दीपक प्रकाश अपने आवास से दोपहर एक बजे सड़क मार्ग द्वारा जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत साहसी ग्राम साढ़े चार बजे पहुंचकर एक स्वागत समारोह में भाग लेकर साढ़े पांच बजे प्रस्थान कर गोगरी अनुमंडल मुख्यालय

अंगद कुशवाहा, सदस्य, बिहार राज्य खाद्य आयोग

स्थित बड़ी चक मोहल्ले में अंगद कुशवाहा के आवास पर संध्या सात बजे आयोजित स्वागत समारोह में शिरकत करेंगे। पुनः आठ बजे रात्रि बड़ी चक से प्रस्थान कर साढ़े आठ बजे परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मोहद्दीपुर में राजकीय चैती दुर्गा मेला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंत्री दीपक प्रकाश उद्घाटन करेंगे। तत्पश्चात रात्रि नौ बजे मोहद्दीपुर से चलकर साढ़े नौ बजे जिला अतिथि गृह, खगड़िया पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। आगे अंगद कुशवाहा ने कहा मंत्री दीपक प्रकाश 01 अप्रैल को साढ़े नौ बजे सुबह पार्टी व एनडीए कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से भेंट कर साढ़े दस बजे समाहरणालय में आयोजित विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर 11.45 बजे खेल भवन में पंचायत जन प्रतिनिधियों के संग मंत्री दीपक प्रकाश संवाद करने के बाद डेढ़ बजे ज़िला अतिथि गृह में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर दो बजकर दस मिनट पर पटेल चौक पर पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। पुनः ढाई बजे सन्हौली स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र का निरीक्षण कर जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा यादव के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में शिरकत करने के बाद चार बजे पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण करने के बाद साढ़े चार बजे खगड़िया से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। आगे बिहार खाद्य आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा ने कहा मंत्री दीपक प्रकाश के खगड़िया जिले में दो दिवसीय दौर को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। उनके हर कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्तगण काफ़ी सक्रिय हैं। अंगद कुशवाहा ने कहा खगड़िया जिले के प्रति मंत्री का लगाव एवं झुकाव हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000