ज़िला समन्वय समिति की बैठक में डीएम साहिला ने कहा खेतों में पराली जलाने पर रोक लगाना जरूरी

Listen to this article

ज़िला समन्वय समिति की बैठक में डीएम साहिला ने कहा खेतों में पराली जलाने पर रोक लगाना जरूरी

जनता दरबार में प्राप्त परिवादों का ससमय हो निष्पादन – साहिला, डीएम

ANA/Indu Prabha

बक्सर । जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई। खेतों में पराली जलाने के रोकथाम हेतु जिन किसानों का फसल आगामी दिनों में कटनी हेतु तैयार हो जायेगा। वैसे किसानों को जिला कृषि पदाधिकारी चिन्हित कर सबको पराली जलाने के दुष्परिणामों के संबंध में अवगत कराने हेतु निदेश दिया गया। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव को हारवेस्टर मालिक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं कृषि समन्वयक के साथ बैठक कर पराली जलाने पर रोकथाम हेतु निदेश दिया गया। शिक्षा विभाग अंतर्गत कुल 23 भूमिहीन विद्यालयों के लिए भूमि उपलब्ध कराने हेतु प्रभारी अंचलाधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता को निदेश दिया गया। नगर पंचायत अंतर्गत सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत को लैंड फिल साईट को चिन्हित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमराँव को वेडिंग जोन एवं पार्किंग जोन बनाने हेतु भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर को आगलगी के रोकथाम हेतु सभी आवश्यक तैयारी करने का निदेश दिया गया। सीएम डैशबोर्ड, जिला पदाधिकारी का जनता दरबार एवं मुख्यमंत्री के जनता के दरबार में प्राप्त परिवादों को ससमय निष्पादन करने का निदेश सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। सीपी ग्राम से संबंधित मामलों का निष्पादन करते हुए सभी मामलों का एक सप्ताह के अंदर अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सी0 डब्लू0 जे0सी0 एवंएम0जे0सी0 की विस्तार से समीक्षा की गई। सभी संबंधित पदाधिकारियों को ससमय तथ्य विवरणी तैयार कर ससमय एक सप्ताह के अंदर वादों का निष्पादन करने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा आपदा की समीक्षा की गई। सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आपदा (हीट वेब) से बचाव हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को ससमय पूर्ण करने का निदेश दिया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000