पूमरे महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने किया बरवाडीह स्टेशन और रेलवे ट्रैक का निरीक्षण, दिया निर्देश

Listen to this article

पूमरे महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने किया बरवाडीह स्टेशन और रेलवे ट्रैक का निरीक्षण, दिया निर्देश

ANA/Indu Prabha 

हाजीपुर । पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह द्वारा बरवाडीह स्टेशन एवं इसके आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक, स्टेशन परिसर, यात्री सुविधाओं तथा परिचालन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक द्वारा बरवाडीह आरओएच डिपो का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मॉडिफाइड ब्रेक वैन का शुरुआत उनकी उपस्थिति में वरीय ट्रेन मैनेजर द्वारा किया गया। इस ब्रेक वैन में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधुनिक सुविधाओं का समावेश किया गया है। इसमें कार्यरत कर्मचारियों की सुविधा हेतु सोलर पैनल एवं बैटरी, आरामदायक कुशन युक्त सीटें, नवीन इंटीरियर, शौचालय की सुविधा तथा लुकिंग ग्लास सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र सहित मुख्यालय एवं मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000