प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के भरोसे बंगाल के मतदाताओं ने किया भरोसा, नतीजा भाजपा की बनी सरकार

Listen to this article

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के भरोसे बंगाल के मतदाताओं ने किया भरोसा, नतीजा भाजपा की बनी सरकार

शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्य मंत्री पद की शपथ, पीएम सहित 30 सीएम बने साक्षी

ANA/Arvind Verma 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बनी बीजेपी की सरकार। राज्य की कमान शुभेंदु अधिकारी के जिम्मे। बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने आज कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। बंगाल की राजनीति में आज बड़ा बदलाव हो गया है। शुभेंदु ने भवानीपुर में पूर्व सीएम ममता बनर्जी को हराया था। प्रोटोकॉल के हिसाब से ममता बनर्जी को भी शपथ ग्रहण समारोह का न्योता भेजा गया था। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में किया गया। इस समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। इसके अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत 30 मुख्य मंत्री और कई दिग्गत नेता भी इस शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बने। शुभेंदु अधिकारी के साथ-साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निसिथ प्रामाणिक, खुदीराम टुडू और अशोक कीर्तनिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी रवीन्द्रनाथ टैगोर के घर पहुंचे। उनकी जयंती के मौके पर उन्होंने उनकी प्रतिमा को फूल अर्पित करते श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘ये दिन देश और पश्चिम बंगाल दोनों के लिए बहुत अहम है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा थी कि नई सरकार रवींद्र जयंती पर बने। यही वजह है कि पीएम के नेतृत्व में रवींद्रनाथ गुरु को श्रद्धांजलि देने के बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मेरा काम जोरासांको में मत्था टेकने के बाद शुरू होगा। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी। एक्स पर शपथ ग्रहण समारोह से तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ‘शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बधाई. उन्होंने एक ऐसे नेता के तौर पर अपनी पहचान बनाई है जो लोगों से गहराई से जुड़े रहे हैं और उनकी उम्मीदों को करीब से समझते हैं। उनके आगे के कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000