भाजपा का 39 वां स्थापना दिवस मना 

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

भाजपा का 39 वां स्थापना दिवस मना 

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी – आलोक विद्यार्थी

ANA/SONU VERMA

खगड़िया। भारतीय जनता पार्टी का 39 वां स्थापना दिवस सन्हौली मंडल अंतर्गत राको पंचायत में मनाया गया, जिसमें डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प माला देकर सुसज्जित किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, उपाधयक्ष बिनदेश्वरी महतों, जिला मंत्री आलोक कुमार विद्यार्थी, मंडल अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, मंडल महामंत्री संजय कुमार यादव व प्रवीण कुमार सिंह एवं डॉ ऋषिकेश नंदन सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा के सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

स्थापना दिवस पर माल्यार्पण करते भाजपा जिलाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, महामंत्री आलोक कुमार विद्यार्थी व अन्य

इस कार्यक्रम का संचालन करते हुए आलोक विद्यार्थी ने कहा आज ही के दिन 1980 में अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना हुआ था जिसमें प्रथम अध्यक्ष के रूप में अटल बिहारी बाजपेई जी को कमान सौंपा गया था तथा पार्टी के 3 सिद्धांत राष्ट्रवाद, सांस्कृतिकवाद एवं एकात्म मानववाद पर आधारित विचारधारा पर चलने का आवाहन किया गया था जिस पर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता आज भी अमल करते हैं और इन सिद्धांतों का पालन करते हैं उन्हीं सिद्धांतों के कारण भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में देखी जाती है वहीं दूसरी ओर जिला अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने पार्टी के सिद्धांत विचारधारा का अनुशासित ढंग से पालन करने का अपने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है। 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129