गंडक में डूबे राहुल को आधे घंटे में एसडीआरएफ के जवानों ने निकाला

Listen to this article

गंडक में डूबे राहुल को आधे घंटे में एसडीआरएफ के जवानों ने निकाला

आश्रित को मिला चार लाख का चेक

ANA/SONU VERMA

खगड़िया। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी अनिरूद्ध कुमार के निर्देशानुसार जिला परियोजना पदाधिकारी अमन कुमार तथा अंचल अधिकारी धीर बालक राय ने संसारपुर गंडक में नहाने के दौरान डूबे 18 वर्षीय राहुल की माता बबीता देवी को अनुग्रह अनुदान राशि के रूप में चार लाख का चेक प्रदान किया। ज्ञात हो, पिछले दिनों राहुल गंडक नदी में डूब गया था। शव को एसडीआरएफ के जवानों ने आधे घंटे में ही नदी से बाहर निकाला था। इस कार्य में एसडीआरएफ इन्सपेक्टर कपिलदेव प्रसाद, एस आई श्रवण कुमार, सिपाही गुलजार आलम, दिलीप कुमार, भवेश कुमार, धीरज कुमार, रवि शंकर झा की सक्रियता चर्चा का विषय बना रहा।

मृतक की माता बबीता देवी को चार लाख का चेक देते जिला परियोजना पदाधिकारी अमन कुमार तथा अंचल अधिकारी धीर बालक राय
शव निकालते एसडीआरएफ के जवान

मृतक राहुल के पिता संसारपुर निवासी प्रकाश राम के पुत्र थे। नदी में नहाने के दौरान डूबने की सूचना आपदा प्रबंधन के गोताखोर नीरज कुमार द्वारा प्रशासन को दी गई थी ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000