शहर को साफ-सुथरा रखने में जन सहयोग अपेक्षित – राजीव गुप्ता, B.U.S कार्यपालक पदाo

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

शहर को साफ-सुथरा रखने में जन सहयोग अपेक्षित – राजीव गुप्ता, B.U.S कार्यपालक पदाo

ANA/SONU VERMA

खगड़िया। नगर परिषद क्षेत्रांतर्गत सभी वार्डों में सफाई कर्मचारियों द्वारा निरंतर सफाई कार्य किया जा रहा है। मगर, शहर को साफ-सुथरा रखने में जन सहयोग अपेक्षित है। मसलन, कूड़े दानी का प्रयोग, यत्र-तत्र कूड़ा – कर्कट का नहीं फेंकना आदि। वैसे, नगर विकास विभाग, पटना कृतसंकल्पित है कि शहर का सौंदर्यीकरण हो। इसके लिए आम लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूक किया जाय। उक्त बातें, नगर परिषद, खगड़िया के युवा कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता, बी.यू.एस ने मीडिया से कही।

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता, बी.यू.एस
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता, बी.यू.एस

उन्होंने कहा खगड़िया में यह मेरी पहली पोस्टिंग है और मैंने विगत 23 जनवरी 2019 को पदभार ग्रहण किया। पूछने पर उन्होंने बताया दिल्ली विश्वविद्यालय से एम.कॉम और सी.ए किया। तदुपरांत के.पी.एम.जी ग्रूप (कंसल्टेंसी) में बतौर ऑडिटर (टैक्सेशन) लगभग चार वर्षों तक कार्य भी किया। आगे उन्होंने कहा मात्र तीन महीने के कार्यकाल में प्रायः हर वार्डों का मैंने भ्रमण किया। महसूस हुआ, खगड़िया नगर वासियों को मूलभूत सुविधाओं की और अधिक आवश्यकता है, जिसे नगर सभापति, वार्ड पार्षद, नगर परिषद कर्मियों तथा समाज सेवियों के सहयोग से पूरा किया जाएगा। खगड़िया नगर वासियों से अपील करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता ने कहा बकाये होल्डिंग टैक्स की राशि को ससमय अवश्य जमा करें। उन्‍होंने यह भी कहा लोक सभा चुनाव कार्य को लेकर कार्यभार बढ़ गया था।

नगर परिषद, खगड़िया का कार्यालय
नगर परिषद, खगड़िया का कार्यालय
नगर परिषद , खगड़िया के बोर्ड सदस्यों की सम्मानित सूची
नगर परिषद , खगड़िया के बोर्ड सदस्यों की सम्मानित सूची

आगामी 23 मई के बाद यानि जून के प्रथम सप्ताह से नगर में विकास कार्य दीखने लगेगा। बुजुर्गों का भी विशेष ख्याल रखा जायेगा। नये युवा कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता से नगर वासियों की उम्मीदें जगी है । क्योंकि इनकी प्रथम पोस्टिंग होने के कारण कुछ अलग हटकर ऐतिहासिक कार्य करने की ललक इनमें है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129