माता दमयन्ती देवी की 12वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

माता दमयन्ती देवी की 12 वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा

मां की कदमों के नीचे जन्नत – डॉ अरविन्द वर्मा

ANA/SONU VERMA

खगड़िया। “वो कौन सी चीज है जो यहां नहीं मिलती? सबकुछ मिल जाता है, लेकिन हां, मां नहीं मिलती”। उक्त बातें, प्रभा महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड के तत्वावधान में माता दमयन्ती देवी की 12 वीं पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि बी.पी.आई के चेयरमैन डॉ अरविन्द कुमार वर्मा ने कही। उन्होंने माता दमयन्ती देवी के व्यक्तिव व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा दलित व आर्थिक दृष्टिकोण से पिछड़ी महिलाओं को हमेशा अपने पैर पर खड़े होने के लिए प्रेरित करती थीं – माता दमयन्ती। आज की चकाचौंध दुनिया में अधिकांश लोग स्वार्थी हो गये हैं। अपनी मां की ममता, त्याग और उनकी तपस्या को भी लोग भूलते जा रहे हैं। शायद उन्हें नहीं मालूम कि दुनिया का सबसे अमीर आदमी भी मां के बिना गरीब है। मां की कदमों के नीचे जन्नत है। श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने सर्व प्रथम माता दमयन्ती देवी की तस्वीर पर पुष्प व माल्यार्पण कर उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलियां अर्पित की तत्पश्चात वृक्षारोपण भी किया गया। सभा की अध्‍यक्षता समिति की सचिव इन्दु प्रभा ने की।

समाज सेविका माता दमयन्ती देवी
समाज सेविका माता दमयन्ती देवी

उन्होंने कहा समाहरणालय, खगड़िया के अवकाश प्राप्त कार्यालय अधीक्षक स्वo कमलेश्वरी प्रसाद वर्मा की धर्मपत्नी माता दमयन्ती देवी ने खगड़िया जिला मुख्यालय में महिला द्वारा महिलाओं के लिए संचालित “प्रभा महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड” की स्थापना सन् 1988 ईo में की और समिति की संस्थापक अध्यक्ष सर्व सम्मति से चुनी गई थीं। उन्होंने सैकड़ों महिलाओं का मार्गदर्शन किया और विभिन्न ट्रेडों में तकनीकी प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार दिलायी, कई महिलायें आज भी माता दमयन्ती जी के कायल हैं। आगे इन्दु प्रभा ने कहा आज आवश्यकता है उनके आदर्शों पर चलने की। हर इंसान को अपनी मां को सर आंखों पर रखनी चाहिए। संतान के बुरा व्यवहार करने पर भी मां उसका भला ही सोचती है। क्योंकि मां, जैसा कोई हो ही नहीं सकता? श्रद्धांजलि सभा में अपने-अपने विचार व्यक्त करने वालों में प्रमुख थे – अरूण वर्मा, बेला कुमारी, अशोक वर्मा, प्रियवर्त सिंह, शैलेन्द्र भगत, हेल्थ काउंसलर अभिलाष, राजकुमारी देवी, अभिलाषा, रामपरी देवी, राजा वर्मा, गौरव वर्मा, मनोज भगत तथा अजय वर्मा आदि।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129