जिलाधिकारी अनिरुद्ध कुमार को बिहार सरकार के मुख्य सचिव ने दी जन्म-दिन की शुभकामना
जिलाधिकारी अनिरुद्ध कुमार को बिहार सरकार के मुख्य सचिव ने दी जन्म-दिन की शुभकामना
अधिकारियों, मीडिया कर्मियों व समाज सेवियों ने डी एम को दीर्घायु होने की कामना की
ANA/SONU VERMA
खगड़िया। बिहार सरकार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने खगड़िया के जिलाधिकारी अनिरुद्ध कुमार, आई.ए.एस को उनके जन्म-दिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। फिर क्या था उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया, जिनमें अधिकारियों, मीडिया कर्मियों व समाज सेवी भी शामिल हैं। आई टी मैनेजर बमबम कुमार, जिला परियोजना पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अमन कुमार, प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी प्रशांत, डी डी सी राम निरंजन सिंह, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता,



जिला आपूर्ति पदाधिकारी, आदित्य पीयूष, मीडिया कर्मियों में जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष व जगदूत संपादक अरूण कुमार वर्मा, वैशाली इलेक्ट्रॉनिक न्यूज की एडिटर इन्दु प्रभा, पोस्टल सोसायटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द कुमार वर्मा, दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ अनुज कुमार, सदर हॉस्पिटल, खगड़िया के हेल्थ काउंसलर अभिलाष, समाज सेवी सुभाष जोशी, आलोक विद्यार्थी तथा मनोज भगत आदि ने जिलाधिकारी अनिरुद्ध कुमार के जन्म-दिन पर उनके दीर्घायु होने की कामना की।