व्यायामशाला का शस्त्र रथ के साथ निकला जुलूस

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Listen to this article

व्यायामशाला का शस्त्र रथ के साथ निकला जुलूस

ANA/S.k.verma

खगड़िया। श्री गुरु बद्धुलाल व्यायामशाला खगड़िया के द्वारा व्यायामाचार्य महेंद्र त्यागी के नेतृत्व में परंपरागत शस्त्र का प्रदर्शन दुर्गा पूजा के अवसर पर पूरे नगर में शस्त्ररथ के साथ निकाला गया। गुरु शांति प्रकाश के पौत्र व महेंद्र त्यागी के भतीजे -धर्मेंद्र शास्त्री क्रांतिकारी ने बताया कि गुरु बद्धुलाल व्यायामशाला का इतिहास सैकड़ों वर्ष पुराना है। इस व्यायामशाला में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह, अनुग्रह नारायण सिंह सहित कई सांसदों तथा मंत्रियों ने पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम में बिहार के छठे डिक्टेटर रहे गुरु बद्धुलाल व्यामशाला के संस्थापक गुरु छोटेलाल जी के त्याग तपोभूमि का दर्शन किया करते थे। 

 

श्री शास्त्री ने आगे बताया कि व्यायामशाला के पूर्व गुरु शांति प्रकाश जी ने 53 वर्षों तक निःशुल्क शिक्षा खगडिया वासियों को दी । वहीं वर्तमान गुरु चाचा महेंद्र त्यागी भी 1993 से लगातार अपना संपूर्ण समय इस व्यायामशाला के लिए ही आहूत कर रखी है जिनकी पुत्री श्रेया त्यागी ने भी योग के क्षेत्र में खगड़िया का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस व्यायामशाला से प्रत्येक वर्ष सैकड़ों की संख्या में नौजवान देश की सेवा के लिए सेना, सिपाही आदि के भर्ती में जाते हैं। दुर्गा पूजा के अवसर पर निकली परंपरागत शस्त्र प्रदर्शन जुलूस में धर्मेंद्र शास्त्री, संतोष चंद्रवंशी, महेंद्र चौधरी, कृष्ण देव यादव, उपेंद्र प्रसाद, प्रमोद कुमार, संटू कुमार, वेद कुमार, देवो साह, रोहित, रवि आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जुलूस में सैकड़ों की संख्या में युवा तलवार, लाठी,भाला, फरसा, गजबाना, बाना, बनेठी, झंडा-डंडा के साथ घूम रहे थे। मौके पर पुलिस प्रशासन काफी सतर्क दिखी। 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129