एस डी एम अमूल्य रत्न व सी डी पी ओ आर्य राज हुए सम्मानित

Listen to this article

एस डी एम अमूल्य रत्न व सी डी पी ओ आर्य राज हुए सम्मानित

ANA/S.K.Verma

गोगरी। इस प्रखंड के शिशवा पंचायत में भूरिया गाँव के ग्रामीणों के द्वारा गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर सभापति सह जाप किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव उपस्थित हुए थे। पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग की 63 वी प्रतियोगिता परीक्षा में खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड के शिशवा पंचायत के भूरिया गाँव के लाल ने खगड़िया का नाम पूरे बिहार में रौशन किया। गंगा प्रसाद यादव एवं सरिता देवी के पुत्र अमूल रत्न पूरे बिहार में सातवाँ स्थान प्राप्त कर इस डी एम का पद प्राप्त किया और पुत्री आर्या राज ने सी डी पी ओ की परीक्षा में बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह खगड़िया जिला के लिए गौरव की बात है। इस छोटे से गाँव के बच्चों ने अपने मेहनत के बल पर जिला का मान बढ़ाया ही साथ ही साथ अपने माता पिता का भी नाम पूरे बिहार में गौरवान्वित किया। मैं इस गाँव के लोगों को धन्यवाद देता हूँ कि मुझे इस गौरव सम्मान समारोह में आमंत्रित किया।

एस डी एम व सी सी डी पी ओ को सम्मानित करते जाप नेता मनोहर यादव वी अन्य
संबोधित करते जाप किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर यादव

खगड़िया जिला के सभी छात्र एवं छात्रा का हौसला बढ़ा है कि इस पिछड़े जिले के भी बच्चे मेहनत कर अपने मुकाम को हासिल कर सकते हैं। मैं अपनी ओर से अमूल रत्न और आर्य राज को बधाई देता हूँ कि और ऊँचाई पर जाएं और जिले का नाम रौशन करें। मौके पर रामपुर मुखिया सह जाप जिलाध्यक्ष कृष्णानंद यादव, युवा शक्ति जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, जन अधिकार छात्र परिषद जिलाध्यक्ष रौशन कुमार, जाप नेता सुमित कुमार, आमिर खान, सर्वजीत पांडे, नंदकिशोर यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel id does not exist.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

बिहार में नीतीश कुमार के बाद मुख्य मंत्री कौन हो सकते हैं ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000